Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Captain Virat Kohli is unaware of vice captain Rohit injury, give shocking statement before the match against Australia
{"_id":"5fbfb2858ebc3e9b7c13ca5e","slug":"captain-virat-kohli-is-unaware-of-vice-captain-rohit-injury-give-shocking-statement-before-the-match-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: उप-कप्तान रोहित की चोट से अनजान हैं कप्तान विराट, मैच से पहले दिया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: उप-कप्तान रोहित की चोट से अनजान हैं कप्तान विराट, मैच से पहले दिया ये बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट रोहित
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम अपने स्टार खिलाड़ी और उप-कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। आईपीएल में मैच के दौरान चोटिल हुए रोहित अपनी चोट को लेकर चर्चा में हैं। कोच रवि शास्त्री से लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी उनकी फिटनेस पर बात कर चुके हैं। हालांकि कप्तान कोहली के एक बयान से विवाद शुरू हो सकता है।
2 of 5
रोहित-विराट
- फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ने मैच से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भ्रम की स्थिति है और उनके पास चोट की स्थिति को लेकर पूरी सूचना नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाकी टीम के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए।
3 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पूर्व मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में हुई चयन समिति की बैठक से पहले रोहित को अनुपलब्ध बताया गया था। कोहली ने कहा, ‘चयन समिति की बैठक से पहले हमें ईमेल मिला था कि वह उपलब्ध नहीं है। इसमें कहा गया कि उसे आईपीएल के दौरान चोट लगी। इसमें कहा गया कि उसे चोट से संबंधित जानकारियां दी गई है और वह समझ गया है और वह अनुपलब्ध रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित-विराट
- फोटो : social media
कोहली ने कहा, ‘इसके बाद वह आईपीएल में खेला और हम सभी ने सोचा कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में होगा और हमें कोई सूचना नहीं थी कि वह हमारे साथ यात्रा क्यों नहीं कर रहा। कोई सूचना नहीं थी, स्पष्टता की कमी थी। हम इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2020 में मैच के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था. इसके बाद वे कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे, हालांकि उन्होंने फाइनल में दिल्ली के खिलाफ मैच खेला था. लेकिन इसके बाद वे यूएई से बंगलूरू लौट आए थे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाकर अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया। वे इस वक्त एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें अब भी पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में तीन हफ्ते लगेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।