फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Mahindra Thar की बुकिंग दो अक्तूबर से, पहली कार के लिए अब तक लगी 90 लाख रुपये की बोली

Mon, 28 Sep 2020 12:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar Booking starts from October 2, so far Bid of Rs 90 lakh for the auction of first car
Mahindra Thar 2020 Booking - फोटो : Mahindra
दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि है। उसी तारीख को, महिंद्रा भी अपना संस्थापक दिवस मनाती है। 2 अक्तूबर, 1945 को, दो युवा उद्यमियों जगदीश चंद्र महिंद्रा और कैलाश चंद्र महिंद्रा एक आधुनिक भारत के सपने से प्रेरित हुए थे। इस 2 अक्तूबर, को कंपनी अपना 75वां संस्थापक दिवस का जश्न मनाएगी, और इस मौके पर बहुप्रतीक्षित न्यू-जेनरेशन 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) एसयूवी को भी लॉन्च करेगी। उसी दिन, वे आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर देंगे। जबकि थार की डिलीवरी कुछ दिनों बाद शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने एसयूवी का नया टीजर जारी किया है जो काफी धमाकेदार है। 


2020 Mahindra Thar Booking starts from October 2, so far Bid of Rs 90 lakh for the auction of first car
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
इन दो तरह के लोगों के लिए SUV की दो सीरीज
थार के सेकंड जेनरेशन मॉडल में कुछ बहुत ही खास फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्री के आराम और सुरक्षा में इजाफा करते हैं। AX और LX के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध थार क्रमश: एडवेंचर और लाइफस्टाइल सीरीज हैं। AX यानी एडवेंचर सीरीज को ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए बनाया गया है, जबकि LX यानी लाइफस्टाइल सीरीज को अपने सेगमेंट में ज्यादा लग्जरी चाहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है। 
2020 Mahindra Thar Booking starts from October 2, so far Bid of Rs 90 lakh for the auction of first car
Mahindra Thar Bidding so far - फोटो : Mahindra
महिंद्रा थार की पहली यूनिट के लिए बोली
महिंद्रा थार की पहली यूनिट की नीलामी की जा रही है। इस एसयूवी के लिए महिंद्रा की वेवसाइट पर बोली लगाई जा रही है जो 29 सितंबर तक जारी रहेगी। अब तक की सबसे अधिक बोली लगाने वाले ने 90 लाख रुपये की बोली लगाई है। महिंद्रा सबसे ज्यादा लगाई गई बोली के बराबर की राशि देगा, और दोनों राशि को मिलाकर एनजीओ को चैरिटेबल (धर्मार्थ) कार्य के लिए दान किया जाएगा। नीलामी से मिलने वाली रकम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल संगठनों को दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar Booking starts from October 2, so far Bid of Rs 90 lakh for the auction of first car
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
पहली कार होगी खास
महिंद्रा ने बताया कि Thar 2020 की पहली यूनिट एक विशेष बैज के साथ आएगी जो यह बताएगी कि यह कार कितनी खास है। इसके अलावा, कार के मालिक के दस्तखत को एक कस्टमाइज्ड बैज में दर्ज किया जाएगा और एसयूवी के डैशबोर्ड और लेदरेट सीटों पर नंबर '1' नंबर लिखा हुआ होगा। 
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar Booking starts from October 2, so far Bid of Rs 90 lakh for the auction of first car
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
थार का इंजन 
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed