फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एथर कोनार्क vs बजाज चेतक vs टीवीएस आईक्यूब: कीमत, बैटरी और रेंज में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर?

Mon, 31 Aug 2026 02:29 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

एथर एनर्जी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर भारतीय ईवी बाजार की प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है। यह स्कूटर सीधे तौर पर देश के दो स्थापित खिलाड़ियों - TVS iQube और Bajaj Chetak को कड़ी टक्कर देता है। जानें तीनों में किसी लेना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Ather Konarc vs Bajaj Chetak vs TVS iQube: Price, Battery and Driving Range Comparison
Electric Scooters Comparison - फोटो : Amar Ujala

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपने नए Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। एक लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत वाले Konarc का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) और Bajaj Chetak (बजाज चेतक) से होगा।

तो कीमत, बैटरी क्षमता और एक बार चार्ज करने पर मिलने वाली रेंज के मामले में इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में कितना अंतर है? आइए तुलना करते हैं।

Ather Konarc vs Bajaj Chetak vs TVS iQube: Price, Battery and Driving Range Comparison
Ather Konarc Electric Scooter - फोटो : Ather Energy

रेंज के मामले में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे आगे है?

दावा की गई रेंज के मामले में TVS iQube ST 5.3 सबसे आगे है। यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 212 किलोमीटर की IDC रेंज देने का दावा करता है। TVS iQube रेंज में अलग-अलग वेरिएंट्स की रेंज 145 से 212 किलोमीटर तक है।

इसके बाद Ather Konarc S आता है, जिसकी रेंज वेरिएंट के अनुसार 100 किलोमीटर से 200 किलोमीटर तक है।

वहीं, Bajaj Chetak के C3501 और C3502 वेरिएंट्स एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 153 किलोमीटर की रेंज देते हैं। Chetak रेंज में दावा की गई रेंज 113 किलोमीटर से 153 किलोमीटर तक है।

एंट्री-लेवल मॉडल्स की बात करें तो:

  • Ather Konarc S 100: 100 किलोमीटर

  • TVS iQube 2.3: 114 किलोमीटर

  • Bajaj Chetak C3001: 131 किलोमीटर

अगर प्राथमिकता सबसे ज्यादा रेंज की है, तो iQube ST 5.3 इस तुलना में सबसे आगे नजर आता है, हालांकि इसकी कीमत भी अधिक है। वहीं, एथर और बजाज के मॉडल मध्यम रेंज वाले सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी विकल्प पेश करते हैं।

Ather Konarc vs Bajaj Chetak vs TVS iQube: Price, Battery and Driving Range Comparison
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor

बैटरी क्षमता में किसका पलड़ा भारी है?

बैटरी क्षमता के मामले में भी TVS iQube सबसे आगे है। iQube ST 5.3 में 5.3 kWh की बैटरी दी गई है, जबकि iQube S 4.7 में 4.7 kWh बैटरी पैक मिलता है।

Ather Konarc रेंज में बैटरी क्षमता 2.1 kWh से 3.5 kWh तक है। Konarc S 100 में 2.1 kWh बैटरी मिलती है, जबकि Konarc S 125 और S 161 में क्रमशः 2.7 kWh और 3.5 kWh बैटरी दी गई है।

Bajaj Chetak की रेंज अपेक्षाकृत सरल है। C3001 में 3 kWh की बैटरी दी गई है, जबकि C35 सीरीज में 3.5 kWh बैटरी मिलती है।

यानी सबसे बड़ी बैटरी क्षमता TVS के पास है, जबकि Ather और Bajaj अपेक्षाकृत छोटे बैटरी पैक के साथ प्रतिस्पर्धी रेंज देने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ather Konarc vs Bajaj Chetak vs TVS iQube: Price, Battery and Driving Range Comparison
Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter - फोटो : Chetak

कीमत के मामले में कौन-सा सबसे किफायती है?

इस तुलना में Ather Konarc S 100 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

TVS iQube की कीमत 1.11 लाख रुपये से शुरू होकर रेंज-टॉपिंग iQube ST 5.3 के लिए 1.77 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं, Bajaj Chetak की कीमत इस तुलना में बीच में है। C3001 की शुरुआती कीमत 1.19 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक C3501 की कीमत 1.57 लाख रुपये तक जाती है।

Ather का Konarc Z, जिसकी रेंज 161 किलोमीटर तक होगी, अभी लॉन्च नहीं हुआ है और इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Ather Konarc vs Bajaj Chetak vs TVS iQube: Price, Battery and Driving Range Comparison
TVS iQube - फोटो : TVS

तीनों स्कूटरों की कीमत, बैटरी और रेंज में कितना अंतर है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत बैटरी क्षमता अधिकतम दावा की गई रेंज
Ather Konarc 99,999 रुपये 2.1 kWh से 3.5 kWh 200 किमी तक
TVS iQube 1.11 लाख रुपये 2.3 kWh से 5.3 kWh 212 किमी तक
Bajaj Chetak 1.19 लाख रुपये 3 kWh से 3.5 kWh 153 किमी तक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed