फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' स्टार अजय देवगन की 6.95 Cr. की 'रॉयल' कार देखी, दिल छू लेंगी तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2019 10:53 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn arrives for Tanhaji preview in Rolls-Royce Cullinan SUV priced 6.95 crore see photos
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय हाल ही में मुंबई में हुई इस मूवी की स्क्रीनिंग में अपनी रॉयल कार से पहुंचे। यह कार कोई और नहीं बल्कि Rolls-Royce Cullinan SUV थी। यह कार देश में चुनिंदा शख्सियतों के पास ही है। इसे अजय ने जुलाई 2019 में खरीदा है। इसकी तस्वीरें किसी का भी दिल छू लेने वाली हैं। बता दें कि हाल ही में Rolls-Royce कंपनी ने अपने लोगो के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया है। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के साथ जानिए इस कार से जुड़ी कुछ खास बातें...

Ajay Devgn arrives for Tanhaji preview in Rolls-Royce Cullinan SUV priced 6.95 crore see photos
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
देश की सबसे महंगी एसयूवी

अजय देवगन की यह कार भारत की सबसे महंगी एसयूवी है। हालांकि उनके गैराज में पहले से ही एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग शामिल हैं। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी पत्नी काजोल को लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 भी गिफ्ट की थी।

Ajay Devgn arrives for Tanhaji preview in Rolls-Royce Cullinan SUV priced 6.95 crore see photos
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
कस्टमाइजेशन में लगा समय

अजय देवगन के कार कलेक्शन में शामिल हुई इस सबसे बेहतरीन और लग्जरी एसयूवी के लिए कुछ महीने पहले ही ऑर्डर दिया था। लेकिन इसके कस्टमाइजेशन की वजह से इसकी डिलीवरी में देरी हुई। गौरतलब है कि रॉल्स रॉयस अपनी कस्टमाइज्ड कारों के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn arrives for Tanhaji preview in Rolls-Royce Cullinan SUV priced 6.95 crore see photos
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये

रॉल्स रॉयस की कलिनन सबसे महंगी एसयूवी में से एक है। इसके बेसिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू है। वहीं इसे कस्टमाइजेशन कराने के बाद इसकी कीमत और बढ़ जाती है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अजय देवगन ने इस कार में क्या कस्टमाइजेशन कराए हैं।

विज्ञापन
Ajay Devgn arrives for Tanhaji preview in Rolls-Royce Cullinan SUV priced 6.95 crore see photos
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
इनके पास भी है यह कार

हालांकि देश में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के पास ही यह अकेली रॉल्स रॉयस नहीं है। इससे पहले देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी कलिनन खरीदी थी, माना जाता है कि देश में कलिनन के पहले ग्राहक वही थे। उसके बाद भूषण कुमार ने लाल रंग की कलिनन खरीदी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed