{"_id":"5dd241328ebc3e55003c1b28","slug":"royal-enfield-company-history-made-small-needle-100-years-ago-its-bike-guarded-indian-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बॉर्डर पर इस्तेमाल होती थी ये बाइक, 100 साल पहले 'सुई' बनाती थी कंपनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
पाकिस्तानी बॉर्डर पर इस्तेमाल होती थी ये बाइक, 100 साल पहले 'सुई' बनाती थी कंपनी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी नई बाइक Classic 350 लॉन्च कर दी है। इसे हाल ही में लॉन्च हुई Jawa Perak के मुकाबले में उतारा गया है। Royal Enfield Classic 350 बाइक को कंपनी ने दो रंगों में बाजार में पेश किया है। बहरहाल, क्या आप बाइक बनाने वाली इस कंपनी के बारे में कुछ जानते हैं? क्या आपको पता है कि यह कंपनी 100 साल पहले कैसे शुरू हुई। आइए जानते हैं भारतीय लोगों की पसंदीदा इस बाइक और इसे बनाने वाली कंपनी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
2 of 8
Royal Enfield Bobber 838
- फोटो : Social
सुई बनाने वाली कंपनी से शुरूआत
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बुलेट बाइक बनाने की शुरूआत एक छोटी सी सुई बनाने वाली कंपनी से हुई थी। कपड़े सिलने वाली सुई बनाने वाली यह कंपनी 1851 में शुरू हुई थी। जो साल 1950 आते-आते रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बनाकर पूरे विश्व में फैल गई। हालांकि बीते 100 साल में इस कंपनी ने कई उतार चढ़ाव भी देखे। आगे जानिए और रोचक तथ्य..।
3 of 8
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
एनफील्ड के बाइक बनाने की शुरूआत 1901 में इंग्लैंड के रेडडिच से हुई थी। साल 1920 आते-आते स्पोर्ट्स मॉडल और लेडीज साइकिल भी बनाई गईं। इसी दशक में एनफील्ड की रेसिंग मोटरसाइकिल भी खासी मशहूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Royal Enfield
1932 में पहली बुलेट बनकर बाजार में आई और इंग्लैंड में लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होते ही बुलेट को सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 8
Royal Enfield
दक्षिण इंग्लैंड में एक खुफिया कारखाने में बुलेट का निर्माण शुरू हुआ। साल 1953 में भारत सरकार ने बुलेट को अपनी सेना के लिए चुना। इसी बाइक से सीमा पर जवान गश्त करते और पहरेदारी के लिए चौकस रहते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।