ह्यूंदै बेयोन फीचर्स, सेफ्टी डिटेल्स का लॉन्च से पहले खुलासा: मिलेगा लेवल-2 ADAS और दमदार इंजन, कब होगी लॉन्च?
- ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी आगामी एसयूवी Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स की जानकारी दी है।
- ह्यूंदै बेयोन को भारत में 26 अक्तूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
- कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ह्यूंदै बेयोन की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकती है।
विस्तार
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी जल्द ही लॉन्च होने वाली एसयूवी ह्यूंदै बेयोन (Hyundai Bayon) के सेफ्टी और तकनीकी फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। कंपनी के मुताबिक, ह्यूंदै बेयोन भारतीय बाजार में 26 अक्तूबर 2026 को लॉन्च होने वाली है। ग्लोबल के एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित यह नई एसयूवी शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतरने को तैयार है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी से जुड़ी सभी खास बातें:
ह्यूंदै बेयोन की बुकिंग और संभावित लॉन्च डिटेल क्या है?
ह्यूंदै बेयोन की अधिकारिक लॉन्चिंग 26 अक्तूबर 2026 को होने जा रही है। जबकि इसकी डिलीवरी नवंबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है। एसयूवी की प्री-बुकिंग 11,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर शुरू हो चुकी है। कंपनी के लाइनअप में इसे वेन्यू (Venue) से ऊपर पोजीशन किए जाने की संभावना है। हाल ही में इसे डीलरशिप पर भी देखा गया था। जिससे इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर की कई झलकियां सामने आ चुकी हैं।
सुरक्षा के लिहाज से ह्यूंदै बेयोन एसयूवी में कौन से स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं?
ह्यूंदै का दावा है कि बेयोन को भारतीय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 5-स्टार रेटिंग के स्तर पर तैयार किया गया है। इसके मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर को मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बनाया गया है। सुरक्षा के मामले में इसमें कई बेहतरीन फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं:
- 6 एयरबैग: सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड।
- अन्य फीचर्स: इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS)। कुल मिलाकर इस एसयूवी में 80 से अधिक एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 35+ फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड हैं।
बेयोन में मिलने वाले 23 लेवल-2 ADAS फीचर्स कौन से हैं?
इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका 23 लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) पैकेज है। जो 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर पर काम करता है। इसमें शामिल मुख्य फीचर्स हैं:- फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट (कार, पैदल यात्री और साइकिल चालकों के लिए)।
- लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन फॉलोइंग असिस्ट।
- ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग और असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक वार्निंग और असिस्ट।
- स्टॉप एंड गो के साथ क्रूज कंट्रोल, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट।
- इसके अलावा गाड़ी को पार्क करने में आसानी के लिए सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर भी दिए गए हैं।
इंजन, ट्रांसमिशन और परफॉर्मेंस के मामले में कैसी है ह्यूंदै बेयोन?
ह्यूंदै बेयोन के बोनट के नीचे 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 113.5 bhp की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) का विकल्प मिलेगा।
एक्सटीरियर डिजाइन, इंटीरियर और कलर ऑप्शंस में क्या कुछ खास है?
- कलर ऑप्शंस: यह एसयूवी कुल 10 एक्सटीरियर रंगों में आएगी, जिसमें मोनोटोन, मैट और डुअल-टोन फिनिश शामिल हैं। मोनोटोन में टाइटेनियम ब्लैक, क्लासी ब्लू, एटलस व्हाइट, फिएरी रेड, गोल्डन ब्रॉन्ज और इकोट्रॉनिक ग्रे जैसे रंग मिलते हैं।
- इंटीरियर और केबिन: इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट के लिए), टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल कंट्रोल्स, वर्टिकल एसी वेंट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो-होल्ड फंक्शन जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।
- एक्सटीरियर: इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैक-आउट ओआरवीएम और मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग दी गई है।