{"_id":"676688355913b89691050850","slug":"top-cars-with-360-degree-parking-camera-for-car-in-india-know-details-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"360-Degree Parking Camera: भारत में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर के साथ आने वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
360-Degree Parking Camera: भारत में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर के साथ आने वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:49 PM IST
सार
मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिससे कार की सुरक्षा में इजाफा होता है। ऐसा ही एक फीचर है पार्किंग कैमरा। यहां हम आपको ऐसी पांच किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं जो 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ आती है।
विज्ञापन
1 of 6
Car Driving Tips
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिससे कार की सुरक्षा में इजाफा होता है। ऐसा ही एक फीचर है पार्किंग कैमरा। कारों में पार्किंग कैमरा वाहन का बेहतर दृश्य दिखाता है और सुरक्षा तो बढ़ाता ही है। साथ ही संकरी और तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करता है। कम बजट वाली मास मार्केट सेगमेंट कारों में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर दिए जाते हैं। हालांकि आजकल कई वाहन निर्माता अपने कई मॉडल में 360-डिग्री कैमरा का फीचर भी दे रहे हैं। यहां हम आपको ऐसी पांच किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं जो 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ आती है।
2 of 6
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट
360 डिग्री कैमरे वाली सबसे सस्ती कार Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) है। निसान मैग्नाइट एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें 360-डिग्री कैमरा का फीचर मिलता है। इसमें टेक्ना वेरिएंट से 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। निसान मैग्नाइट टेक्ना वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।
3 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
टाटा अल्ट्रोज
Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार है। टाटा अल्ट्रोज अपने XZ Lux और XZ+ S Lux वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा देती है। टाटा अल्ट्रोज XZ Lux वेरिएंट की कीमत 8.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बलेनो
Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) मारुति सुजुकी की एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। यह फीचर अल्ट्रोज के अल्फा वेरिएंट में मिलता है। मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत 9.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Dzire 2024
- फोटो : Amar Sharma
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई अपडेटेड Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान लॉन्च की है। डिजायर अब 360-डिग्री कैमरा के साथ-साथ कई अन्य फीचर्स के साथ आती है। यह मारुति सुजुकी बलेनो जैसी ही यूनिट है। मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिजायर को सिंगल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।