{"_id":"686012114d45694b65061d0b","slug":"2025-suzuki-alto-becomes-most-fuel-efficient-car-in-japan-know-price-features-specifications-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Suzuki Alto: 2025 सुजुकी ऑल्टो लॉन्च, 28 Kmpl का माइलेज, दमदार सेफ्टी फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Suzuki Alto: 2025 सुजुकी ऑल्टो लॉन्च, 28 Kmpl का माइलेज, दमदार सेफ्टी फीचर्स
Sat, 28 Jun 2025 09:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:32 PM IST
सार
Suzuki (सुजुकी) ने जापान में 2025 Alto (ऑल्टो) का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है। सुजुकी ऑल्टो जापान में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और यह भारत में बिकने वाले मॉडल से पूरी तरह अलग है।
विज्ञापन
2025 Suzuki Alto
- फोटो : Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Suzuki (सुजुकी) ने जापान में 2025 Alto (ऑल्टो) का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है। ये कार दिखने में थोड़ी बदली हुई है और अब पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ आती है। जापान में Alto एक Kei (केई) कार कैटेगरी में आती है, जिसका मतलब है कि यह साइज में छोटी, अफोर्डेबल और शहरों के लिए बेहद किफायती है। ये Alto भारत में बिकने वाली मॉडल से पूरी तरह अलग है।
2025 Suzuki Alto
- फोटो : Suzuki
2025 Suzuki Alto Facelift: डिजाइन के साथ माइलेज में भी सुधार
सुजुकी का कहना है कि डिजाइन में किए गए इन छोटे-छोटे बदलावों से Alto की एयरोडायनामिक्स पहले से बेहतर हो गई है, जिसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ा है। 2025 Alto में 660cc का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो नेचुरली एस्पिरेटेड और माइल्ड-हाइब्रिड ऑप्शन में मिलता है। नई Alto का हाइब्रिड वर्जन अब 28.2 किमी प्रति लीटर (WLTC सर्टिफाइड) का माइलेज देता है। जो कि पिछले मॉडल के 27.6 किमी प्रति लीटर से थोड़ा बेहतर है। इसी वजह से यह जापान की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड मिनी कार बन गई है।
यह भी पढ़ें - Cars: दिल्ली में पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती, लेकिन सीएनजी कारों को मिली राहत, एक जुलाई 2025 से लागू होंगे नए नियम

2025 Suzuki Alto Facelift: इंटीरियर और फीचर्स में क्या है खास
Alto का यह नया मॉडल अभी भी चार-सीटर टॉलबॉय डिजाइन में आता है, जिससे अंदर अच्छा-खासा स्पेस मिल जाता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो सुजुकी कनेक्ट एप के साथ काम करता है। इसके जरिए स्मार्टफोन से रिमोट एयर कंडीशनिंग भी ऑपरेट की जा सकती है। हाइब्रिड वर्जन में लेदर स्टीयरिंग व्हील, क्रोम डोर हैंडल्स और स्टील व्हील्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी

2025 Suzuki Alto Facelift: सेफ्टी फीचर्स में भी कोई कमी नहीं
2025 Alto में अब ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ट्रैफिक लाइट डिपार्चर नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के इन एडवांस फीचर्स के साथ यह छोटी कार अब और भी ज्यादा भरोसेमंद हो गई है।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स
2025 Alto में अब ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ट्रैफिक लाइट डिपार्चर नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के इन एडवांस फीचर्स के साथ यह छोटी कार अब और भी ज्यादा भरोसेमंद हो गई है।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
2025 Suzuki Alto
- फोटो : Suzuki
2025 Suzuki Alto Facelift: वेरिएंट्स और कीमत
जापान में नई Suzuki Alto की शुरुआती कीमत 11,42,900 येन (करीब 6.76 लाख रुपये) है, जो कि नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन के लिए है। वहीं टॉप-स्पेक हाइब्रिड वर्जन की कीमत 16,39,000 येन (करीब 9.70 लाख रुपये) रखी गई है, जिसमें फोर-व्हील ड्राइव भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा