फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पेड़ों पर होता है देवी-देवताओं का वास, जानिए किस देवता की कृपा पाने के लिए करें कौन से पेड़ का पूजन

Wed, 22 Sep 2021 08:05 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 22 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
which tree related to which god know their puja
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म में प्रकृति के कण-कण में ईश्वर का वास माना गया है। सनातन धर्म में बहुत पहले से ही वृक्षों का पूजन किया जाता है। इसके पीछे धार्मिक महत्व तो है ही इसके अलावा पेड़-पौधों का पूजन करके प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की जाती है। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए पेड़ों का पूजन बताया जाता है। हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को देश वृक्ष माना जाता है। मान्यता है कि यदि इन वृक्षों का पूजन किया जाए तो उससे संबंधित देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि किस पेड़-पौधे का पूजन करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

 

which tree related to which god know their puja
केले के वृक्ष का पूजन करने से बृहस्पतिदेव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है
केले के वृक्ष का पूजन

केले के वृक्ष का संबंध बृहस्पतिदेव और भगवान विष्णु से माना गया है। बृहस्पतिवार के दिन केले की जड़ में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और जल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर केले की जड़ में अर्पित करना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति मजबूत होता है और भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। आपके घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। जिनके विवाह में बाधा आ रही है वह भी दूर होती है।

which tree related to which god know their puja
आंवला और तुलसी पूजन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आंवला और तुलसी का पूजन

तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। जिन घरों में प्रतिदिन सुबह शाम तुलसी में दीपक जलाकर जल चढ़ाया जाता है और तुलसी पूजन किया जाता है वहां विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे घरों में हमेशा धनधान्य बना रहता है। आंवला सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है इसके अलावा एकादशी तिथि को आंवला वृक्ष का पूजन करने से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष का पूजन विशेष फलदाई रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
which tree related to which god know their puja
बरगद और बेल के पेड़ का पूजन करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेल और बरगद के पेड़ का पूजन

बरगद और बेल के वृक्ष में भगवान शिव का वास माना जाता है। बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है यदि श्रद्धा से एक बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दिया जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन के कष्टों को दूर करते हैं। बिल्व के वृक्ष के नीचे शिवलिंग रखकर पूजन करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। प्रत्येक महीने में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को बरगद की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
which tree related to which god know their puja
शमी का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
शमी के पेड़ का पूजन

शमी के वृक्ष का पूजन करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। प्रत्येक शनिवार के दिन शमी के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा शमी के पत्ते अर्पित करने से शिव जी भी प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed