फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Muhurat: विवाह में क्या है जन्मराशि का महत्व, जानिए कैसे निकाला जाता है विवाह मुहूर्त

Wed, 24 Nov 2021 03:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Vivah Muhurat importance of birth sign in marriage,vivah muhurt date selection process according to moon sign
विवाह में क्या है जन्मराशि का महत्व

हिन्दू धर्म में विवाह के समय सबसे आवश्यक कारक है कुंडली मिलान। वर-वधू के कुंडली और गुण मिलान के आधार पर ही विवाह ते किया जाता है। विवाह तय करने से पूर्व जब वर और वधू के गुणों का मिलन किया जाता है।इसमें वर और वधू की कुंडलियों को देखकर उनके 36 गुणों को मिलाया जाता है। जब दोनों के न्यूनतम गुण मिल जाते हैं तो ही उनकी शादी के सफल होने की संभावना बनती है। कुंडली का साथवन भाव विवाह के विषय में जानकारी देता है। जब कुंडली में गुण मिलान की प्रक्रिया संपन्न हो जाती है तब वर-वधू की जन्म राशि के आधार पर विवाह संस्कार के लिए निश्चित तिथि, वार, नक्षत्र तथा समय को निकाला जाता है, जो विवाह मुहूर्त कहलाता है। विवाह मुहूर्त के लिए ग्रहों की दशा व नक्षत्रों का ऐसे विश्लेषण किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे वर-वधू के गुणों के आधार पर  विवाह मुहूर्त निकाला जाता है। 

Vivah Muhurat importance of birth sign in marriage,vivah muhurt date selection process according to moon sign
विवाह मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इतने गुणों के मिलने से होता है विवाह सफल 
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर-वधू की कुंडलियों का मिलान किया जाता है। कुंडली में 36 गुण होते हैं। इन 36 गुणों के आधार पर ही विवाह तय होता है। विवाह हेतु न्यूनतम 18 गुण मिलना बहुत आवश्यक है। विवाह के लिए 18 से 25 गुण मिलना सामान्य माना जाता है। 25 से 32 गुण मिलना उत्तम माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में 25 से 32 गुण मिल जाते हैं, उनकी कुंडली आती उत्तम मानी जाती है। इसके अलावा जिन वर वधू के 32 से 36 गुण मिलते हैं उनकी कुंडली सर्वोत्तम मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में 32 से 36 गुण मिल जाते हैं, उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखद और खुशहाल होता है। हालांकि, ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी के 32-36 गुण मिलें।

Vivah Muhurat importance of birth sign in marriage,vivah muhurt date selection process according to moon sign
विवाह मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वर वधू की जन्म राशि के आधार पर निकलते हैं विवाह मुहूर्त 
जब गुणों का मिलान हो जाता है उसके बाद वर वधू की जन्म राशि के आधार पर विवाह मुहूर्त निकाला जाता ही। विवाह संस्कार के लिए जन्म राशि के आधार पर एक निश्चित तिथि, वार, नक्षत्र और समय निकाला जाता है। जब कुंडली में गुण मिलान की प्रक्रिया संपन्न हो जाती है तब वर-वधू की जन्म राशि के आधार पर विवाह संस्कार के लिए निश्चित तिथि, वार, नक्षत्र तथा समय को निकाला जाता है, जो विवाह मुहूर्त कहलाता है। वर या वधू  के चंद्र राशि यानि उनका जन्म जिस चंद्र नक्षत्र में होता है उसके आधार पर विवाह की तिथि ज्ञात करने का प्रयोग किया जाता है।  वर-कन्या की राशियों में विवाह के लिए एक समान तिथि को विवाह मुहूर्त के लिए लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivah Muhurat importance of birth sign in marriage,vivah muhurt date selection process according to moon sign
विवाह मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : marriage

वधू के गुरुबल और वर के सूर्यबल पर विचार जरूरी
वधू की राशि में बृहस्पति यदि द्वितीया, पंचम, सप्तम, नवम और एकादश भाव में हो तो वो शुभ माना जाता है और चतुर्थ, अष्टम, और द्वादश भाव में गुरु होना अशुभ माना जाता है। ठीक इसी प्रकार वर की राशि में यदि सूर्य तृतीय, षष्ठम, दशम और एकादश भाव में हो तो वो शुभ होता हैं इसके अलावा चतुर्थ, अष्टम, द्वादश भाव अशुभ माना  जाता है।

विज्ञापन
Vivah Muhurat importance of birth sign in marriage,vivah muhurt date selection process according to moon sign
विवाह मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विवाह मुहूर्त में अहम है लग्न भाव 
विवाह में लग्न का समय निकाला जाता है। यहां लग्न का अर्थ फेरे का समय है। लग्न का निर्धारण विवाह की तिथि तय होने के उपरांत किया जाता है। अगर लग्न तय करने में थोड़ी भी त्रुटि होती है तो यह एक दोष माना जाता है। ऐसा माना जाता है की विवाह में तिथि को शरीर, चंद्रमा को मन, योग और नक्षत्रों को शरीर का अंग और लग्न को आत्मा माना गया है। लग्न तय करते समय ध्यान रखें  कि जन्म कुंडली में अष्टम भाव का स्वामी विवाह लग्न में स्थित नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त लग्न से पीड़ित चंद्र, शुक्र और मंगल अष्टम भाव में स्थित नहीं होने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed