फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurupushyamrut Yoga: कब बन रहा है गुरुपुष्यामृत योग, जानें गुरु कृपा पाने का मंत्र और आर्थिक उन्नति के उपाय

Wed, 24 Nov 2021 12:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Gurupushyamrut Yoga date time puja vidhi mantra and upay
गुरुपुष्य अमृत योग - फोटो : self

GuruPushyamrut Yoga: भारतीय ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र का गुरुवार से योग होने पर यह अति दुर्लभ गुरुपुष्यामृत योग बनता है। इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य नक्षत्र में विवाह व उससे संबंधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं। जब पुष्य नक्षत्र सोमवार, गुरुवार या रविवार को आता है, तो एक विशेष वार नक्षत्र योग निर्मित होता है। जिसका योग सभी प्रकार का शुभफल देता है। गुरुवार को इस नक्षत्र के पड़ने से गुरु पुष्य नामक योग का निर्माण होता है। ऐसा योग बहुत ही काम बनता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र माने गए हैं। इनमें 8 वे स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार यह नक्षत्र स्थायी होता है और इसीलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु स्थायी तौर पर सुख समृद्धि देती है। तो आइए जानते हैं गुरुपुष्यामृत योग कब बन रहा है, और गुरु कृपा पाने के मंत्र और सौभाग्य प्राप्ति के उपाय के बारे में- 

Gurupushyamrut Yoga date time puja vidhi mantra and upay
GuruPushyamrut Yoga - फोटो : dhanteras

गुरुपुष्यामृत योग तिथि

गुरुपुष्यामृत योग 25 नवंबर 2021, गुरुवार को बन रहा है। 
गुरुपुष्यामृत योग आरंभ: प्रातः 06:52 से 
गुरुपुष्यामृत योग समाप्त: सायं 06:49 मिनट तक 

Gurupushyamrut Yoga date time puja vidhi mantra and upay
पूजन विधि - फोटो : istock

गुरुपुष्यामृत योग पर ऐसे करें पूजन 

  • गुरुपुष्यामृत योग में जातक को मोती की माला से 108 बार गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से पुष्य नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न हो जाते हैं।  
  • पुष्य नक्षत्र समृद्धि देने वाला और सम्पति बढ़ाने वाला नक्षत्र है। इसलिए इस दिन बृहस्पति देव का पूजन करना चाहिए। 
  • गुरुपुष्यामृत योग में श्रद्धापूर्वक बृहस्पति देव के बीजमंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurupushyamrut Yoga date time puja vidhi mantra and upay
brihaspati dev

बृहस्पति बीजमंत्र 


ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : 

विज्ञापन
Gurupushyamrut Yoga date time puja vidhi mantra and upay
GuruPushyamrut Yoga

सौभाग्य प्राप्ति के उपाय 

  • सौभाग्य प्राप्ति के लिए वट वृक्ष का एक पत्ता लें गुरुपुष्यामृत योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें। 
  • गुरुपुष्यामृत योग में धन धान्य की वृद्धि के लिए श्रीयंत्र की स्थापना बहुत मंगलकारी सिद्ध होगी। 
  • गुरुपुष्यामृत जैसे दुर्लभ योग में शिव परिवार की पूरे विधि विधान से आराधना करें। 
  • गुरुपुष्यामृत योग दक्षिणावर्ती शंख पर लक्ष्मी मंत्र लिखने से धनलाभ होता है। 
  • गुरु पुष्य योग वाले दिन लाल गाय को गुड़ और मीठी रोटी खिलाने आर्थिक समस्या दूर होती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed