फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं है विषयोग, जिंदगी बन जाती है जहर

Tue, 09 Jun 2020 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
vish yog impact shani chandra yog and vish yog remedies
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

प्राणियों के पूर्व के जन्मों में किये गए शुभा-शुभ कर्मों का ही प्रतिफल ही विषयोग है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि शनि एवं चन्द्र एक साथ बैठे हों तो,  विषयोग निर्मित होता है। विषयोग मानव को उसके पूर्व के जन्मों में नारी के प्रति किये गए क्रूर-कठोर एवं अशोभनीय आचरण की ओर संकेत करता है। इस योग का प्रभाव जातक के जीवन में शत-प्रतिशत घटित होता है इसीलिए इसे ज्योतिषशास्त्र के सर्वाधिक प्रभावशाली योगों में गिना जाता है। 



शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

vish yog impact shani chandra yog and vish yog remedies
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

विषयोग बनने पर आती हैं ऐसी मुसीबतें
जो जन्मकाल से आरंभ होकर मृत्यु पर्यंत अपने अशुभ प्रभाव देता रहता है। इस योग के समय जन्म लेने वाला जातक यदि कुत्ते को भी रोटी खिलाए तो देर-सवेर वह कुत्ता भी उसे काट खायेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि इस योग वाली कुंडली का जातक अपने ही मित्रों सम्बन्धियों के द्वारा ठगा जाता है। ये जिस किसी भी व्यक्ति की मदद करते हैं उनसे अपयश मिलना तय रहता है। ज्योतिष के सर्वकालिक महानतम ग्रंथों नारद पुराण, जातक भरणम्, बृहद्जातक, फलदीपिका आदि में इस योग की अशुभता का वृहद वर्णन मिलता है। 

रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा

vish yog impact shani chandra yog and vish yog remedies
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

कुंडली में शनि एवं चन्द्रमा की बलाबल स्थिति के अनुसार कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है। कुंडली में जिस भाव में भी विषयोग बनता है, प्राणी को उस भाव से ही सम्बंधित कष्ट मिलते हैं अथवा उस भाव से सम्बंधित कारकत्व पदार्थों का अभाव रहता है फलितवाचन के समय ऐसा पाया ही गया है। इसका सूक्ष्म विवेचन अष्टक वर्ग के 'द्रेष्काण' में गहनता से किया जाता है जो जातक द्वारा पूर्व के जन्मों में किसी स्त्री को दिये गये कष्ट की ओर संकेत करता है। पुनः वही स्त्री प्रतिशोध लेने के लिए मनुष्य योनि में विषयोग वाले प्राणी की माँ, पत्नी, पुत्री बहन आदि के रूप में आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vish yog impact shani chandra yog and vish yog remedies

माँ की कुंडली में शुभत्व प्रबल होने पर वह पुत्र की गाढ़ी कमाई का धन स्वास्थ्य, विलासिता एवं अन्य संतानों पर व्यय कराती है और दुख, दारिद्र्य तथा धन नाश देते हुए दीर्घकाल तक जीवित रहती है। यहाँ तक कि मृत्यु के समय भी वह अन्य संतानों की देखभाल करने का वचन भी ले लेती है। पुत्र की जन्मकुंडली का शुभत्व प्रबल हो तो जन्म के बाद माँ की मृत्यु हो जाती है। तभी इस योग को 'मातृहंता' योग भी कहा जाता है अथवा नवजात की शीघ्र मृत्यु हो जाती है। 

विज्ञापन
vish yog impact shani chandra yog and vish yog remedies
शनि के चंद्रमा से अधिक अंश या अगली राशि में होने पर जातक अपयश का भागी होता है।

शनि के चंद्रमा से अधिक अंश या अगली राशि में होने पर जातक अपयश का भागी होता है। यही विषयोग यदि महिलाओं की जन्म कुंडली में हो तो उन्हें पुरुष पिता, भाई, पति, पुत्र आदि के रूप में आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। इस योग से प्रभावित महिला भी अति संघर्ष का सामना करते हुए जीवन का निर्वहन करती है। 

उपाय
इस योग का प्रभाव कम करने के लिए नीलकंठ वाली शिव की प्रतिमा का पूजन करना चाहिए। सरल उपाय यह भी है अधिक से अधिक पीपल वृक्षों का आरोपण करना चाहिए। इन्हीं से इस योग के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed