फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know how to conch removes negativity at your home and health benefits

रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा

Mon, 08 Jun 2020 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Jun 2020 07:43 AM IST
सार

  • जो लोग नियमित पूजा के दौरान शंख बजाते हैं उन्हें ह्रदय संबंधित बीमारियां कम होती है।
  • पूजा-पाठ करते समय शंख बजाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
know how to conch removes negativity at your home and health benefits
फूंक के जरिए शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं।

विस्तार

हिंदू धर्म में जितना महत्व भगवान की पूजा का है उतना ही महत्व पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों का भी है। पूजा में फूल, दीपक, प्रसाद, गंगाजल, सिंदूर, रौली और शंख का जरूर प्रयोग किया जाता है। पूजा-पाठ करते समय शंख बजाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के हाथों में हमेशा शुभोभित रहता है। ऐसी मान्यता है जिस घर में शंख नहीं होता है वहां पर मां लक्ष्मी अपना निवास नहीं बनाती हैं। रोजाना शंख बजाने से जहां एक तरफ घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और खुशहाली आती है वहीं शंख बजाने से सेहत में फायदा मिलता है। आइए जानते हैं शंख बजाने के फायदे और नियम...
विज्ञापन


शंख बजाने से फेफड़े बनते हैं मजबूत
  • फूंक के जरिए शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं। अगर रोजाना शंख बजाया जाय तो फेफड़े संबंधित बीमारियां बहुत कम होती है। सांस से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए शंख जरूर बजाना चाहिए।
  • विज्ञापन
पुरी जगन्नाथ यात्रा 2020: जानिए प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ क्यों पड़ते हैं बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


हकलाने संबंधी बीमारी होती है दूर
  • जिन लोगों में हकलाने से संबंधित समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप से शंख बजाना चाहिए। शंख बजाने से व्यक्ति के गले का व्यायाम होत है इससे हकलाने की समस्या कम हो सकती है।

हार्टअटैक से होता है बचाव
  • जो लोग नियमित पूजा के दौरान शंख बजाते हैं उन्हें ह्रदय संबंधित बीमारियां कम होती है। शंख बजाने से नसों का ब्लॉकेज खुल जाता है।

चेहरे में आता है निखार
  • नियमित शंख बजाने से चेहरे का व्यायाम भी होता है जिससे त्वचा में निखार और चहरे में झुर्रियां कम पड़ती हैं।

पूजा में शंख से जुड़े इन नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

1- शंख को हमेशा लाल कपड़े में लपेट कर घर के पूजा स्थल पर रखें। 

2- शंख बजाने का सही समय सुबह और शाम का होता है। इसके अलावा कभी भी किसी समय पर शंख ना बजाएं। घर पर एक से ज्यादा कभी भी शंख नहीं रखना चाहिए।

3- शंख को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अदला-बदली नहीं करनी चाहिए।

4- शंख को बजाने से पहले उसकी भी पूजा करनी चाहिए। बिना पूजा किए भूलकर भी शंख नहीं बजाना चाहिए।

5- शंख को बजाने के बाद उसे पानी से साफ और शुद्ध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed