फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan Date & Time 2020: आज दिखेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण, जानें भारत में दिखने का समय

Fri, 05 Jun 2020 04:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020  when where how to watch lunar eclipse in india and impact of lunar eclipse
चंद्रग्रहण 2020:5 जून को लगने वाला यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा।
Chandra Grahan Date & Time 2020: शुक्रवार, 5 जून आज साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्रग्रहण लगा था। 5 जून के बाद इसी महीने की 21 तारीख को सूर्यग्रहण लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। 5 जून को लगने वाला यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यानी चंद्रमा पर मात्र एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। साल का यह दूसरा चंद्रग्रहण कैसा दिखेगा, कब होगा और भारत में देखा जा सकेगा या नहीं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की सारी डिटेल...

 

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020
chandra grahan 2020  when where how to watch lunar eclipse in india and impact of lunar eclipse
chandra grahan
5 जून को कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण शुक्रवार 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 6 जून, शनिवार को 2 बजकर 34 मिनट में समाप्त होगा। 12 बजकर 54 मिनट में ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण, राहु-केतु की वजह से लगता है ग्रहण
 
chandra grahan 2020  when where how to watch lunar eclipse in india and impact of lunar eclipse
chandra grahan

उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्यों
5 जून को होने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चांद के आकार में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें सिर्फ चांद मटमैल जैसा हो जाएगा। ज्योतिष में इस घटना को ग्रहण नहीं कहा जाता इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्रग्रहण में सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में जब पृथ्वी की छाया वाले क्षेत्र में चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी बहुत ही कम पड़ती प्रतीत होती है। इसे ही उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।


चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2020  when where how to watch lunar eclipse in india and impact of lunar eclipse
chandra grahan
कहां-कहां दिखाई देगा यह ग्रहण
भारत समेत यह चंद्रग्रहण एशिया,यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। लेकिन इसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा सिर्फ चांद थोड़ा सा मटमैला रंग का दिखाई देगा।
विज्ञापन
chandra grahan 2020  when where how to watch lunar eclipse in india and impact of lunar eclipse

इस उपच्छाया चंद्रग्रहण का धार्मिक असर
ज्योतिष के अनुसार इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद पर मात्र पृथ्वी की छाया पड़ेगी जिस कारण इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए धार्मिक और सामान्य कामकाज करने में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed