फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों उत्तर की ओर सिर रखकर नहीं सोना चाहिए

Sun, 19 Jan 2020 01:56 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य भगवद्दत्त
आचार्य भगवद्दत्त Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 19 Jan 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Why do not we sleep in north direction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर आपने यह सुना होगा कि उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐसा क्यों बोला जाता होता है? आखिर इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में..

Why do not we sleep in north direction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

हमारा दिल शरीर के निचले हिस्से में नहीं है। वह शरीर से तीन-चौथाई ऊपर की ओर मौजूद है। जो रक्त शिराएं ऊपर की ओर जाती हैं, वे नीचे की ओर जाने वाली धमनियों के मुकाबले बहुत संवेदनशील और सूक्ष्म हैं। मस्तिष्क की ओर जाते समय ये इतनी पतली हो जाती हैं कि एक कण भी फालतू नहीं ले सकतीं। एक बूंद फालतू गई, तो हैमरेज हो सकता है। जब शरीर क्षैतिज अवस्था में होता है, तो नाड़ी की गति धीमी हो जाती है। 

Why do not we sleep in north direction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अगर रक्त उसी स्तर पर पंप किया जाएगा, तो सिर में जरूरत से ज्यादा रक्त जा सकता है और नुकसान हो सकता है। अगर सिर उत्तर की ओर रखते हैं और पांच-छह घंटे तक उसी दशा में रहते हैं, तो चुंबकीय खिंचाव आपके दिमाग पर दबाव डालेगा। इसलिए कहा जाता है कि उत्तर दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why do not we sleep in north direction
sleeping
आपने पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्रों (मैग्नेटिक फील्ड) के बारे में सुना होगा। पृथ्वी पर चुंबकीय शक्तियां प्रभावी हैं। अगर उत्तर की ओर सिर करते और पूरी नींद भर उसी तरह रहते हैं, तो चुंबकीय खिंचाव दिमाग पर दबाव डालेगा।
विज्ञापन
Why do not we sleep in north direction
sleeping on stomach

अगर शरीर मजबूत है और ये चीजें आपके साथ नहीं होतीं, तो आप उत्तेजित या परेशान होकर जाग सकते हैं, क्योंकि सोते समय दिमाग में जितना रक्त संचार होना चाहिए, उससे ज्यादा होता है। ऐसा नहीं है कि एक दिन ऐसा करने पर आप मर जाएंगे, मगर रोजाना ऐसा करने पर आप परेशानियों को दावत दे रहे हैं। किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, यह इस पर निर्भर है कि शरीर कितना मजबूत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed