Love Rashifal 06 November 2026: प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो जिंदगी को खुशियों और रोमांस से भर देता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर उसे समझे, उसकी भावनाओं की कद्र करे और रिश्ते में हमेशा प्यार व विश्वास बना रहे। लेकिन हर दिन प्रेम संबंधों के लिए एक जैसा नहीं होता। कभी पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलता है, तो कभी छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव और गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शुक्रवार को आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है, पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा या नहीं और क्या सिंगल लोगों को उनका मनपसंद जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं, तो आज का लव राशिफल जरूर पढ़ें। यहां जानिए समेत सभी 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर अपनी इच्छाओं को सीधे शब्दों में जाहिर न करे, लेकिन उसके व्यवहार और उत्साह से आपको प्यार का खास एहसास होगा। वहीं सिंगल जातकों के लिए परिवार की पसंद और सलाह को महत्व देना प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा साबित हो सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर अपने प्यार का इजहार आपको खास सरप्राइज और उपहार देकर कर सकते हैं। उनके इस अंदाज से आपका मन खुश रहेगा। वहीं सिंगल जातक किसी को प्रपोज करने का विचार फिलहाल टाल सकते हैं और सही मौके का इंतजार करेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज अपने पार्टनर की पसंद, जरूरतों और खुशियों का खास ध्यान रखें। आपकी छोटी-छोटी कोशिशें रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ाएंगी। प्रेमी जोड़ों के बीच कहीं घूमने या विदेश यात्रा की योजना बनाने की चर्चा भी हो सकती है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी भावनात्मक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर की किसी बात से आपके मन में संदेह पैदा हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंगल जातकों का ध्यान रोमांटिक रिश्ते से ज्यादा किसी के साथ नजदीकियां बढ़ाने पर रह सकता है।