फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगों का भी होता है जीवन पर गहरा प्रभाव, जानें कौन से कमरे में कौन सा रंग

Fri, 23 Apr 2021 05:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 23 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Which color should be painted in which room for good luck
वास्तुु घर

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर अच्छा और सुंदर दिखे इसलिए लोग अपने घर को अलग-अलग रंगों और वस्तुओं से सजाते हैं। रंग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केवल सजावट के लिए ही नहीं बल्कि आपके मस्तिष्क पर भी रंगों का गहरा प्रभाव पड़ता है इसलिए घर में रंग करवाते समय रंगों का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के प्रत्येक हिस्से में किया गया रंग आपके घर की सुख-शांति को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि वास्तु में घर में किए जाने वाले रंगों के चुनाव के बारे में भी जानकारी दी गई है। घर में सही रंगों का चयन करके आप अपने घर में सकारात्मकता और सुख-शांति ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर के किस स्थान पर कौन सा रंग करवाया जाना चाहिए।

Vastu Tips Which color should be painted in which room for good luck
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बैठक (ड्राइंग रूम)

आमतौर पर घुसते ही सबसे पहले ड्राइंग रूम बना होता है। घर में ड्राइंग रूम या बैठक एक ऐसा स्थान होता है जहां पर हमारे घर में मेहमान रुकते हैं। घर के सदस्यों का एकसाथ ज्यादातर समय इसी स्थान पर गुजरता है। इस स्थान पर किया गया रंग सभी को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रूम में सफेद, ऑफ-व्हाइट और हल्का पीला रंग करवाना सही रहता है।

Vastu Tips Which color should be painted in which room for good luck
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में शयन कक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। व्यक्ति इस स्थान पर सबसे ज्यादा सहज और शांत महसूस करता है। यदि शयन कक्ष विवाहित लोगों का हो तो यहां का रंग उनके रिश्ते पर भी प्रभाव डालता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में गुलाबी, हल्का नीला या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता और मजबूती आती है। इसके अलावा घर का मुख्य शयनकक्ष के रंग का भी ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Which color should be painted in which room for good luck
रसोई घर वास्तु

वास्तु शास्त्र में रसोई बनाने के लिए दक्षिण पूर्व यानी आग्नेय कोण बताया गया है। रसोईघर में किसी भी प्रकार का दोष घर की गृहणी को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार रसोई में लाल या नारंगी रंग करना शुभ रहता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Which color should be painted in which room for good luck
puja ghar

घर में पूजा का स्थान सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है। इस स्थान पर व्यक्ति अपने इष्ट का स्मरण करता है और सबसे अधिक मानसिक शांति प्राप्त करता है। वास्तु के अनुसार पूजा स्थान में पीला, नारंगी या हल्का नीला रंग करवाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed