{"_id":"60818da58ebc3e8d3b47fa92","slug":"vastu-tips-for-bedroom-keep-these-things-in-mind-to-increase-love-between-husband-and-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu tips: शयन कक्ष की ये चीजें बढ़ा सकती हैं पति-पत्नी में दूरियां, आज ही करें सुधार","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu tips: शयन कक्ष की ये चीजें बढ़ा सकती हैं पति-पत्नी में दूरियां, आज ही करें सुधार
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शयन कक्ष घर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। विवाहित लोगों के लिए यह और भी महत्वपूर्ण होता है। शयन कक्ष में किसी प्रकार का दोष पति-पत्नी के बीच दूरी उत्पन्न कर सकता है, इसलिए इस स्थान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में शयन कक्ष से संबंधित आवश्यक बातें बताई गई हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर पति-पत्नी के संबंध को मधुर और मजबूत बनाया जा सकता है। अक्सर हम कुछ चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण पति-पत्नी के मध्य तनाव होने लगता है इन चीजों में तुरंत सुधार करना चाहिए।
2 of 5
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज के समय में ज्यादातर डबल बेड का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण अक्सर लोग दो गद्दों का प्रयोग करते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार पति-पत्नी को दो हिस्सों में बंटे हुए बिस्तर का प्रयोग करने से बचना चाहिए। यदि हो सके तो एक ही गद्दे का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शयन कक्ष में कोई ऐसा बीम बना हुआ नहीं होना चाहिए जो कमरे को दो भागों में बांटता हो। यदि कमरे में ऐसा बीम बना हुआ है तो अपने पलंग को वहां से हटाकर ही बिछाएं।
3 of 5
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र कहता है कि शयन कक्ष में कभी भी जल से संबंधित चीजें जैसे एक्वेरियम और लहरों के साथ बहते हुए पानी की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों में दरार आती है। इसके साथ ही शयन कक्ष के ऊपर भी जल का स्थान जैसे टैंक आदि नहीं बनवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु कहता है कि शयन कक्ष में पलंग के ठीक सामने या पलंग के पीछे की ओर शीशा नहीं लगाना चाहिए। यदि आपके कमरे में स्थान नहीं है तो दर्पण पर पर्दा लगाकर रखना चाहिए। पति-पत्नी को अपना पलंग कभी भी खिड़की के पास सटाकर नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए शयन कक्ष में एक सुंदर लव बर्डस का जोड़ा लगाना चाहिए। पति-पत्नी को कमरे में अपनी एक खुशहाल तस्वीर लगानी चाहिए। इसके साथ ही पलंग की चादर, कवर आदि ऐसे रंगों का रखना चाहिए जो सुकून देते हैं क्योंकि रंगों का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। पलंग पर कभी भी काले रंग की चादर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।