फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Niyam: पूर्वजों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? जानें वास्तु नियम

Wed, 14 May 2025 04:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 14 May 2025 04:25 PM IST
सार

Ancestors Photos Place In Home: हिंदू धर्म में पूर्वजों का सम्मान एक महत्वपूर्ण परंपरा है। उनकी याद में तस्वीर लगाना आम बात है, लेकिन इसे वास्तु नियमों के अनुसार करना जरूरी होता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Purvajo Ki Photo Kaha Lagana Chahiye Ancestors Photos in Home Vastu Rules in Hindi
Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie - फोटो : adobe stock

Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie: हिंदू धर्म में जब किसी परिवार सदस्य का निधन हो जाता है, तो उनकी याद में तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाने की परंपरा होती है। बहुत से लोग इन तस्वीरों को घर में कहीं भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता।


Top 5 Struggling Zodiac Signs: इन 5 राशियों को मिलती है सफलता सबसे देर से, लेकिन बनते हैं सबसे मजबूत इंसान
वास्तु शास्त्र में पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसका असर घर के वातावरण पर नकारात्मक पड़ सकता है। इससे घर में मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरों को सही स्थान पर लगाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न सिर्फ घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार के सदस्य की मानसिक स्थिति और जीवन पर भी असर डालता है। 
Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार

Vastu Tips Purvajo Ki Photo Kaha Lagana Chahiye Ancestors Photos in Home Vastu Rules in Hindi
Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie - फोटो : adobe stock

जीवित सदस्य के साथ पूर्वजों की तस्वीरें  न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर पूर्वजों की तस्वीरों के साथ किसी जीवित व्यक्ति की फोटो भी लगी हो, तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे उस व्यक्ति की आयु पर असर पड़ता है और उसकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

Vastu Tips Purvajo Ki Photo Kaha Lagana Chahiye Ancestors Photos in Home Vastu Rules in Hindi
Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie - फोटो : adobe stock

नजर पड़ने वाले स्थान पर तस्वीरें न लगाएं
पूर्वजों की तस्वीरों को ऐसे स्थान पर न लगाना चाहिए जहां लोगों की बार-बार नजर पड़े, जैसे की मुख्य दरवाजा या लिविंग रूम की दीवार पर। बार-बार इन तस्वीरों को देखना मानसिक निराशा का कारण बन सकता है, जिससे व्यक्ति अपने काम में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता और उसका मन भी उचट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Purvajo Ki Photo Kaha Lagana Chahiye Ancestors Photos in Home Vastu Rules in Hindi
Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie - फोटो : adobe stock

घर के बीचो-बीच तस्वीरें न लगाएं
वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि घर के बीचो-बीच स्थान पर पूर्वजों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है और घर के सदस्य के मान-सम्मान में कमी हो सकती है। इसके अलावा, यह कई प्रकार की परेशानियों का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Purvajo Ki Photo Kaha Lagana Chahiye Ancestors Photos in Home Vastu Rules in Hindi
Purvajo ki Photo Kaha Lagani Chahie - फोटो : adobe stock

सही स्थान पर तस्वीरें लगाएं
पूर्वजों की तस्वीरों को हमेशा घर के मुख्य हॉल या बैठक के कमरे की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दीवार पर लगाना चाहिए। यह स्थान शुभ माने जाते हैं और यहां तस्वीरें रखने से परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इसके साथ ही, तस्वीरों की सफाई भी जरूरी है। इन तस्वीरों को हमेशा साफ और धूल-मिट्टी से मुक्त रखना चाहिए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सके और घर में सकारात्मकता बनी रहे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed