{"_id":"5f916e7468941c26ef0a9e84","slug":"vastu-tips-peacock-feather-remedy-relieves-rahu-dosha-and-vastu-dosha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोर पंख के ये चमत्कारिक उपाय, वास्तु दोष के साथ राहु की छाया से भी दिलाते हैं मुक्ति","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
मोर पंख के ये चमत्कारिक उपाय, वास्तु दोष के साथ राहु की छाया से भी दिलाते हैं मुक्ति
मोर और उसके पंख देखने में तो बहुत सुंदर होते ही हैं हिंदू धर्म में भी इनका बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि मोर पंख भगवान श्री कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मोर पंख के बिना कृष्ण जी का श्रृंगार अधूरा माना जाता है मईया यशोदा भी भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करने पर उनके माथे पर मोरपंख अवश्य लगाती थी। अन्य देवी-देवताओं को भी मोरपखं किसी न किसी रुप में प्रिय है। कुमार कार्तिकेय का वाहन भी मोर है। ज्योतिष में भी मोरपंख का बहुत महत्व माना गया है। इससे जुड़े कुछ उपाय करने से आप वास्तु दोष, राहु दोष यहां तक कि बुरी नजर से भी छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं मोर पंख के चमत्कारिक उपाय...
2 of 6
मोर पंख के चमत्कारिक उपाय (प्रतीकात्कमक तस्वीर)
मोरपंख ग्रह दोष से मुक्ति दिलाता है। अगर आप किसी भी तरह से ग्रहदोष से पीड़ित हैं तो मोरपंख लेकर 21 बार ग्रह मंत्र बोलने के बाद उस पर जल की छींटे मारें। अब मोर के पंख को किसी ऐसे स्थान पर रखे दें जहां से उस पर नजर पड़ती रहे। इसी तरह से अगर आपको राहु परेशान कर रहा है तो मोरपंख को घर की पूर्व दिशा की दिवार या फिर उत्तर पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं।
3 of 6
मोर पंख से वास्तु दोष दूर होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो मोर पंख लाकर रखें। वास्तु के अनुसार घर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। जिससे आपको वास्तु दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए मोर पंख के अचूक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
अगर आप शत्रुओं से परेशान रहते हैं तो हनुमान जी के माथे का सिंदूर लेकर उससे एक मोरपंख पर शत्रु का नाम लिखें और उसे पूजा स्थल पर रख दें। सुबह उठकर मोरपंख को बहते पानी में बहा दें। ये उपाय मंगलवार या शनिवार की रात को करना है। इससे आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
मोर पंख
मोरपंख और बांसुरी मुख्य रुप से भगवान श्री कृष्ण जी के पास सदैव रहती थी। जब कृष्ण जी बांसुरी बजाते थे, तो चारों ओर के वातावरण में प्रेम का संचार हो जाता था। इसलिए मोरपंख और बांसुरी को घर में रखने से प्रेम भाव बढ़ता है। मोर पंख घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है जिससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।