{"_id":"601a9fda8ebc3e749e7d53bd","slug":"vastu-tips-keep-these-things-in-mind-when-buying-a-new-house-or-land","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: खरीदने जा रहे हैं अपने सपनों का घर, तो इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: खरीदने जा रहे हैं अपने सपनों का घर, तो इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर व्यक्ति चाहता है कि छोटा सा ही सही लेकिन उसका अपना घर हो। किसी भी इंसान के लिए घर सपनों का आशियाना होता है। खुशी और बहुत से सपनों और उम्मीदों के साथ लोग नया घर खरीदते हैं और चाहते हैं कि उनका सुख शांति और संपन्नता से भरा हुआ रहे। वास्तु के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपका घर सुख-समृद्धि से भरा हुआ रहे तो घर खरीदते समय कुछ बातों को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि नया मकान या भूमि खरीदते समय किन वास्तु बातों को ध्यान में रखना चाहिेए।
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप भूमि खरीद रहे हैं तो इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि भूमि अत्यधिक पानी पीने वाली या बिलकुल पथरीली तो नहीं होनी चाहिए। ऐसी भूमि पर मकान बनाने से घर में रहने वालों में अस्थिरता और अनिश्चिता की स्थिति बनी रहती है।
3 of 5
वास्तुु
यदि आप कही ऐसी जगह मकान खरीद रहे हैं, जहां से प्रमुख सड़क होकर गुजरती है। तो यह मानसिक शांति के लिए शुभ नहीं माना जाता है। सड़क के के किनारे घर बनाने से बेहतर होगा कि आप उससे थोड़ी दूरी बनाकर घर बनाएं। यदि आपको फार्म हाउस या फिर बहुत ही विशाल भवन का निर्माण करना है तो बहुत यातायात वाली सड़क पर बना सकते हैं। इसके अलावा चौराहे और तिराहे पर कभी भूलकर भी मकान नहीं लेना चाहिए। ऐसे मकानों में भयंकर वास्तुदोष निर्मित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वास्तुु
- फोटो : home vastu
यदि कहीं पर दो बड़े घर बने हो और उनके बीच तुलनात्मक रूप से बहुत संकरा प्लॉट हो तो बेहतर होगा कि आप उस न खरीदें। यदि आवश्यक हो तो अपने घर का निर्माण उन मकानों से ऊंचा करवाएं।
विज्ञापन
5 of 5
vastu tips
मकान खरीदते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। उत्तरमुखी मकान उत्तम माना जाता है। चौकोर या आयताकार मकान अच्छा माना जाता है। पंचमुखी या षष्ठभुज मकान लेने से बचना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।