फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिदिन करें ये कार्य, नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां रहेंगी कोसो दूर

Sat, 06 Feb 2021 11:54 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Feb 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
By doing these tasks every day negative energy and troubles are removed
समस्याओं से निजात पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि हर स्थान पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा दोनों का वास होता है। सकारात्मक ऊर्जा जहां हमारी उन्नती और सुख-समृद्धि में सहायक होती है वहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण जीवन में कलह, आर्थिक समस्याएं और कई अन्य परेशानियां बनी रहती हैं। यही कारण है कि वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियों को दूर रखना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार प्रतिदिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

By doing these tasks every day negative energy and troubles are removed
फर्नीचर की साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु के अनुसार घर के अव्यवस्थित और गंदे होने पर भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, इसलिए प्रतिदिन सुबह के उठकर घर के हर एक हिस्से की साफ-सफाई बहुत अच्छी तरह करनी चाहिए। इसके अलावा घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के साथ अपने आस-पास की जगहों को भी प्रतिदिन साफ करना चाहिए। नकारात्मकता दूर करने के लिए पोंछे के पानी में नमक का प्रयोग करना चाहिए।

By doing these tasks every day negative energy and troubles are removed
पूजा करने के बाद पूरे घर में धूप-दीप अवश्य दिखाएं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर की साफ-सफाई करने के पश्चात स्वयं स्नान करें और इसके बाद प्रतिदिन घर में सुगंधित धूप जलानी चाहिए। चंदन की धूप जलाना उत्तम माना जाता है। धूप जलाकर घर के हर एक कोने में दिखाना चाहिए। इससे घर का वातावरण सकारात्मक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
By doing these tasks every day negative energy and troubles are removed
ganga jal

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में जो एकांत स्थान, कोने आदि हो वहां पर आपको गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है।

विज्ञापन
By doing these tasks every day negative energy and troubles are removed
सुबह उठकर घर की खिड़कियों को खोल देना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुबह को उठकर घर के खिड़की दरवाजो को खोल देना चाहिए। खासतौर पर यदि आपके घर की पूर्व दिशा में यदि कोई खिड़की हो तो उसे खोलकर रखें, ताकि आपके घर में सूर्य का प्रकाश और ताजी हवा आ सके।

इन सब उपायों को करने से न केवल आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि परेशानियों से भी काफी हद तक निजात मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed