सजावट के लिए हम घर में अक्सर पेड़ पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कुछ पौधों में वास्तु दोष होता है। इन्हें घर में लगाने से घर में कभी पैसा टिक नहीं पाता है। यह पौधे घर की बरकत को बाहर लेकर जाते हैं। बताया जाता है कि इन पेड़-पौधों के बारे में पता लगते ही इन्हें तुरंत घर से बाहर निकालना चाहिए।
वास्तु टिप्स: घर में कभी न लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, नहीं टिकता है पैसा, होता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यदि जिस घर में खजूर का पेड़ होता है उस घर में दरिद्रता का आगमन होता है। वहां आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है।
कैक्टस का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में कैक्टस का पौधा लगाने से घर का सारा पैसा व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाता है।
बांस का पेड़ बेहद ही उपयोगी होता है। परंतु वास्तु विज्ञान के अनुसार बांस के पेड़ को घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर पर लगाने से परेशानियों का आगमन होता है। हिन्दू धर्म में बांस के पेड़ को मृत्यु के समय इस्तेमाल किया जाता है जो अशुभता का संकेत है।
वास्तु शास्त्र के जानकार यह मानते हैं कि इस पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। जिन लोगों के घरों में बेर का पेड़ होता है उनके घर में धन हानि होती है। ऐसी मान्यता है कि बेर का पेड़ लगाने से घर का सारा धन नष्ट हो जाता है।