{"_id":"5d9705508ebc3e93cb76594e","slug":"vastu-tips-for-student-success-in-examination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों को अपनाते ही दूर होंगी सभी बाधाएं और पढ़ाई में मन लगने लगेगा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
इन उपायों को अपनाते ही दूर होंगी सभी बाधाएं और पढ़ाई में मन लगने लगेगा
Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
study
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता काफी मेहनत करते है और उनके जीवन को संवारने का हर संभव प्रयास करते है, लेकिन अक्सर तमाम प्रयासों के बावजूद भी बच्चा परीक्षा में अच्छे अंक लाने से चूक जाता है। कई बार तो परीक्षा की तैयारी में जी जान लगा देने के बाद वह प्राकृतिक बाधाओं के चलते पिछड़ जाता है। इन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए ज्योतिष एवं वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल की जा सकती है।
study
पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों की पढ़ाई का कमरा पूर्व या उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में होने से सूर्य, बुध एवं गुरू ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
nn
किसी बीम या दुछती के नीचे बैठकर पढ़ना या सोना नहीं चाहिए, अन्यथा मानसिक तनाव उत्पन्न होता है और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा
- फोटो : अमर उजाला
यदि सुबह सूर्य की किरणें स्टडी रूम में आती हों तो खिड़की दरवाजे सुबह के वक्त खोलकर रखने चाहिए, ताकि सुबह के सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
children room
- फोटो : social media
घर की पश्चिम दिशा में पढ़ाई का कमरा होने पर बच्चों को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से बच्चा परीक्षा के दिनों में कम समय में ज्यादा चीजें याद कर परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त कर सकता है।