Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट से लेकर उसकी सजावट के सभी नियमों का उल्लेख है। इनके आधार पर चीजों को रखने से परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र घर की ऊर्जाओं को संतुलित भी करता है, जिसके प्रभाव से परिवार में खुशहाली और बरकत होती हैं। परंतु जाने अनजाने में की गई कुछ गलतियां घर में वास्तु दोष और कलह का कारण बन सकती हैं। दरअसल, कुछ लोग घर की छतों पर कुछ ऐसे सामानों को रख देते हैं, जिससे परिवार में तनाव, कर्ज व लड़ाई की स्थिति बनी रहती हैं। इतना ही नहीं ये सभी आर्थिक समस्याओं को भी बढ़ावा देती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Vastu Tips: घर की छत पर कभी न रखें ये तीन चीजें, आर्थिक तंगी का बनती हैं कारण
Vastu Tips: कुछ लोग घर की छतों पर कुछ ऐसे सामानों को रख देते हैं, जिससे परिवार में तनाव, कर्ज व लड़ाई की स्थिति बनी रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फर्नीचर
अक्सर लोग घर की छतों पर टूटी हुई कुर्सी, पलंग, टेबल व खराब फर्नीचर रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं हैं। वास्तु के अनुसार छत पर रखी ये खराब चीजें घर की बरकत को प्रभावित करती हैं। इसलिए आप इन्हें घर से बाहर निकाल दें।
Vastu Tips: क्या आप भी रोटियां गिनकर बनाते या खिलाते हैं? हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी हानि
सूखे पौधे
लगभग हर व्यक्ति घर की सुंदरता के लिए पौधे लगाता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसके प्रभाव से परिवार में खुशियां भी बनी रहती हैं।
Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें, रिश्तों में आती है खटास
जंग लगा हुआ सामान
वास्तु के अनुसार घर की छतों पर कभी भी जंग लगा हुआ सामान न रखें। यह घर में वास्तु दोष का कारण बनता है। इसके अलावा जंग लगे बर्तन भी घर से हटा दें। यह आर्थिक तंगी, कार्यों में बाधाएं व रिश्तों में खटास ला सकता है। आप झाड़ू, बांस, टूट-फूटे बर्तन भी छत पर न रखें।
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।