फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puja Niyam: घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार करें पूजा, परिवार में बनी रहेगी सुख समृद्धि

Sat, 21 Oct 2023 01:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Puja what is the right-way-to-worship puja karne ka sahi tarika kya hai
Vastu Tips For Puja - फोटो : istock

Vastu Tips For Puja: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को जरूर समर्पित होता है। वार के अनुसार विशेष पूजा की जाती है। हालांकि, बिना त्योहार के भी रोजाना घरों में सुबह-शाम पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिन में दो बार पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि, शाम के समय घर में लक्ष्मी जी आती हैं ऐसे में पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है।



सभी जानते हैं कि, पूजा-पाठ में इतनी शक्ति होती है कि ये हमारी सभी मनोकामना पूरी कर सकती है। लेकिन पूजा को गलत तरीके से करने पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आमतौर पर कुछ लोग गलत दिशा में खड़े होकर पूजा करते हैं। इससे मिलने वाले फल में बाधा आने लगती है। वास्तु में पूजा करने के नियम बताए गए हैं। उनका पालन करना बेहद जरूरी होता है, तभी पूजा संपूर्ण मानी जाती है। इसी कड़ी में जानते हैं कि पूजा करने का सही तरीका क्या है। इसके अलावा पूजा खड़े होकर करनी चाहिए या बैठकर, ये भी जानेंगे।

Vastu Tips For Puja what is the right-way-to-worship puja karne ka sahi tarika kya hai
Vastu Tips For Puja - फोटो : iStock

क्या है पूजा करने की सही विधि? 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान हमेशा मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। इसके अलावा अपने दाहिने ओर घंटी, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि रखनी चाहिए। इस दिशा में मुख रखकर पूजा करना शुभ माना जाता है। क्योंकि पूर्व दिशा शक्ति व शौर्य का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखकर पूजा करने से घर में बरकत होती है।

Vastu Tips For Puja what is the right-way-to-worship puja karne ka sahi tarika kya hai
Vastu Tips For Puja - फोटो : iStock

पूजा के दौरान आपके बाईं ओर पूजा की सभी सामग्री होनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, इस तरह पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Puja what is the right-way-to-worship puja karne ka sahi tarika kya hai
Vastu Tips For Puja - फोटो : iStock

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा करते समय पहले भगवान फिर अपने माथे और पूजा में बैठे सभी लोगों को तिलक लगाना चाहिए। वहीं ऐसा माना गया है कि जब भी आप पूजा करें तो बैठ कर करें, अगर आप खड़े होकर पूजा करते हैं तो उस पूजा का फल उतना नहीं मिल पाता जितना मिलना चाहिए। इसलिए आराम से बैठकर तस्सली के साथ पूजा करें।

विज्ञापन
Vastu Tips For Puja what is the right-way-to-worship puja karne ka sahi tarika kya hai
Vastu Tips For Puja - फोटो : istock

इस बात का रखें ध्यान
घर में मंदिर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि, मंदिर के आस-पास शौचालय नहीं होना चाहिए। साथ ही सीढ़ी के नीचे कभी भी पूजा घर नहीं होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed