Vastu Tips: अक्सर वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का निर्माण कराया जाता है। साथ ही घर की सभी चीजों को वास्तु के अधार पर ही रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कार्य ना किए जाएं तो घर में कलेश व आर्थिक तंगी बनी रहती हैं। हमारे आसपास रखी चीजें हमारे जीवन पर प्रभाव डालती हैं। वास्तु का सीधा संपर्क हमारे जीवन से जुड़ा होता है। कई बार हम कुछ ऐसे सामान की खरीदारी कर लेते हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। कई बार ये चीजें हमारी तरक्की के मार्ग में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर में रखी सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखा जाएं। ऐसा करने से तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है वास्तु के नियमों का पालन करने से तरक्की के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वास्तु के किन उपायों के करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
Vastu Tips: जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं वास्तु के ये आसान उपाय, घर में भी आती है खुशहाली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन