हर व्यक्ति सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में भगवान की मूर्तियां लाकर रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आपके घर में भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें होंगी। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ देवी-देवताओं की मूर्तियां मंदिर में ही होनी चाहिए घर में इन्हें नहीं रखना चाहिए। इनके घर में होने पर सुख समृद्धि आने के बजाया घर से चली जाती है। देखिए वास्तुशास्त्र के अनुसार किन-किन देवताओं की मूर्तियां घर में नहीं होनी चाहिए।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
2 of 8
शिवलिंग
- फोटो : shivling
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में शिवलिंग की स्थापना नहीं करनी चाहिए क्योंकि शिवलिंग शून्य और वैराग्य का प्रतीक है। इसलिए इसे घर में नहीं रखना चाहिए। अगर आप शिवलिंग रखना चाहते हैं तो पारद का या फिर अंगूठे के आकार का शिवलिंग घर में रख सकते हैं।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
भगवान शिव के ही एक अन्य रूप हैं भैरव। इनकी मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए। इसका कारण यह है कि भैरव एक तामसिक देवता हैं। तंत्र मंत्र द्वारा इनकी साधना की जाती है। जबकि पारिवारिक जीवन में सुख शांति और प्रेम की अपेक्षा की जाती है। इसलिए घर में भैरव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। भैरव को प्रसन्न रखने के लिए 8 वर्ष से छोटे बालक को भोजन कराया जाता है।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
भगवान शिव का एक रूप नटराज का है। वास्तुविज्ञान के अनुसार नटराज रूप वाली शिव प्रतिमा घर में नहीं होनी चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान शिव जब तांडव नृत्य करते हैं तो विनाश होता है। नटराज रूप में शिव तांडव करते इसलिए इन्हें घर में नहीं लाएं।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
5 of 8
शनि देव
- फोटो : shani dev
शनि ग्रह की शांति के लिए शनि की पूजा आराधना की सलाह ज्योतिषशास्त्र देता है लेकिन इन्हें घर में लाने की सलाह ज्योतिषशास्त्र भी नहीं देता है। शनि महाराज एकांत, विरह, उदासीनता और वैराग के देवता माने जाते हैं। जबकि गृहस्थी को चलाने के लिए राग, प्रेम एवं भौतिक चीजों की जरुरत होती है। इसलिए शनि महाराज की मूर्तियों को घर में नहीं लाना चाहिए।