Peony Flower: टलती जा रही है शादी तो घर की इस दिशा में लगाएं ये फूल, जल्द बनेंगे विवाह के योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु शास्त्र में पियोनिया के फूलों को बेहद चमत्कारी माना गया है। पियोनिया के पौधे पर लगने वाले फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल को सौंदर्य व रोमांस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पियोनिया को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इसके प्रभाव से शादी में आ रही बाधा दूर होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह योग्य किसी लड़के या लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, तो घर पर पियोनिया का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे की जगह आप घर पर पियोनिया की पेंटिंग या फूल भी लगा सकते हैं।
आपसी प्रेम के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लगता है, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है।
Eye Blinking Reason: महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया का पौधा
वहीं यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।