फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु के अनुसार आखिर कैसा होना चाहिए आपका घर, दरवाजे से लेकर बेडरूम तक की जानें सही दिशा

Sat, 15 Sep 2018 11:26 AM IST
धीरज साहू
धीरज साहू Updated Sat, 15 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for house get happiness and properties

आजकल के समय में सभी चाहते हैं कि उनके घर सदा ही सुख व समृद्धि बनी रहे व धन का आगमन सुचारु रूप से होता रहे, लेकिन अनेक कारण ऐसे बन जाते हैं कि इंसान चाहकर भी वो सब कुछ नहीं पा पाता जिसकी उसे कामना होती है। इसके पीछे खुद की किस्मत, कर्म प्रभाव व वास्तु दोष भी जिम्मदार होता है, जिनका उपाय करके जीवन की बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

vastu tips for house get happiness and properties

-घर में हमेशा दक्षिणी हिस्से में ही सीढ़ियां बनवानी चाहिए इससे घर में धन का आगमन सुचारु रूप से होता है।

-घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से तथा उत्तर दिशा में फव्वारा लगाना समृद्धि कारक होता है। इस दिशा में छत पर वाटर टैंक लगाना अच्छा होता है।

-घर के दक्षिणी हिस्से में यदि तुलसी लगी हो, तो उसे तुरंत वहां से हटा लेना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा यम की है और इस दिशा में तुलसी लगाने से घरवालों को अनके प्रकार के रोग व कष्ट झेलने पड़ते है।

vastu tips for house get happiness and properties

-घर के उत्तरी हिस्से से दक्षिणी हिस्से को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। घर का दक्षिणी हिस्सा उत्तरी हिस्से से जितना ऊंचा होगा, उतनी ही सुख समृद्धि का वास होगा। 

-घर के मुख्यद्वार पर कभी कीचड़, गड्ढा या गंदा पानी नहीं बहना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है। 

-धन की कामना करने वाले को कभी भी देशी घी को जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। 

-सात मुखी रुद्राक्ष को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसे धारण करने से दरिद्रता दूर होती है पर रुद्राक्ष धारणकर्ता को मांस मदिरा से दूर रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for house get happiness and properties

-घर में जल का प्रवाह हमेशा उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए इससे धन की वृद्धि होती है। घर के ड्राइंग रूम में कभी फालतू का सामान या पुरानी वस्तुएं कभी नहीं रखनी चाहिए। इससे समृद्धि में रुकावट आती है। 
-घर के ईशान कोण या मध्य में भूलकर भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए, इससे घर में अशांति और दरिद्रता आती है। घर के मुख्यद्वार के अंदर दक्षिणी दीवार के पास मनीप्लांट का पौधा लगाना श्रेयस्कर होता है। 
-घर में कभी सामान इधर उधर बिखराकर नहीं रखना चाहिए। घर के मुख्यद्वार में घुसते ही न ही सीधी सीढ़ी होनी चाहिए न ही सीधा अंदर का रास्ता होना चाहिए, घर में एक सीध में तीन द्वार होना भी हानिकारक होता है। 
-घर के लिए कभी भी तिकोना भूखंड नहीं चुनना चाहिए, ऐसे भूखंड में हमेशा रोग और बीमारी लगे रहते हैं और कुछ न कुछ अशुभ ही होता रहता है। 

विज्ञापन
vastu tips for house get happiness and properties

-घर में कभी भी टूटे फूटे बर्तन, टूटा पलंग या खाट नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। 
-लक्ष्मी की कामना करने वाले को कभी भी भगवान विष्णु को कनेर का पुष्प नहीं चढ़ाना चाहिए ऐसा शास्त्रों का कथन है। 
-घर की दक्षिण दिशा में पहाड़ का चित्र लगाने से समृद्धि आती है। बंद गली के अंतिम मकान जहां गली खत्म होती हो, उसमें नहीं रहना चाहिए। 
-दीपक, पलंग या कैथे के पेड़ की छाया में कभी नहीं बैठना चाहिए इससे दरिद्रता आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed