Vastu Tips: साल 2025 अब कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। यह समय अपने आने वाले साल को और बेहतर बनाने के बारे में सोचने के लिए है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह वर्ष कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहा, जबकि कुछ को ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ीं। आने वाले साल में ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि अगर साल खत्म होने से पहले कुछ शुभ वस्तुएं घर में ले आएं, तो पूरे वर्ष सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहती है।
गोमती चक्र
शास्त्रों में गोमती चक्र को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में गोमती चक्र होता है, वहां मां लक्ष्मी का स्थायी वास रहता है। यह धन, स्वास्थ्य और सुख-संपन्नता प्रदान करता है तथा नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा करता है। इसे अभिमंत्रित कर धन स्थान या तिजोरी में रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा
2 of 5
वास्तु टिप्स
- फोटो : freepik
तीन सिक्के
फेंगशुई के अनुसार लाल रिबन में बंधे तीन चीनी सिक्के समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें घर के मुख्य द्वार पर टांगने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
3 of 5
shankh
- फोटो : adobe stock
दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से एक माना जाता है। इसे खरीदकर शुभ मुहूर्त में पूजा करके लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन स्थान पर रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। यह वास्तु और ग्रह दोषों को दूर करता है और लक्ष्मी कृपा को आकर्षित करता है।
4 of 5
लाफिंग बुद्धा
- फोटो : adobe stock
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर या कार्यस्थल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कहा जाता है कि हाथ ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा तरक्की का प्रतीक होते हैं, जबकि पोटली लिए हुए बुद्धा आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं। इन्हें घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
5 of 5
तुलसी का पौधा
- फोटो : freepik
तुलसी का पौधा
तुलसी में मां लक्ष्मी का निवास बताया गया है। घर में तुलसी का पौधा लाने और प्रतिदिन उसकी श्रद्धापूर्वक पूजा करने से धन, सौभाग्य और सफलता का मार्ग खुलता है। नए साल में मानसिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर में तुलसी अवश्य लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।