फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपको और परिवार को बीमारियों से बचाएंगे वास्तु शास्त्र के ये उपाय

Wed, 05 May 2021 10:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 05 May 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips for healthy and wealthy life tips for good health
vastu tips - फोटो : vastu tips

शरीर में किसी प्रकार को रोग लगना शरीर में कुछ चीजों की कमी होना और रोगप्रतिरोधक क्षमता को कमजोर होना होता है लेकिन कई बार बहुत दवाइयां लेने और अच्छा खान-पान रखने के बाद भी रोग लगे ही रहते हैं या फिर अक्सर घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहने लगता है। वास्तु के अनुसार कुछ गलतियों के या दोषों के कारण भी घर के लोगों को रोग घेरने लगते हैं। वास्तु में कुछ उपाय बताए गए है, जिनकों करने से आप रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

Vastu tips for healthy and wealthy life tips for good health
main gate

वास्तु के अनुसार घर में सभी के स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार बेहतर तरीके से होना बहुत आवश्यक होता है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार और दहलीज टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर किसी तरह की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार में किसी प्रकार का दोष होने पर घर के सदस्यों की तरक्की और स्वास्थ्य दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाएं।

Vastu tips for healthy and wealthy life tips for good health
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

घर में प्रतिदिन सफाई करने के साथ ही साप्ताहिक रूप से भी साफ-सफाई करते रहना चाहिए। अपने घर में कोनों और दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हो तो उन्हें हटा देना चाहिए। इससे मानसिक तनाव को बढ़ता है। इसके अलावा द्वार पर घंटियां या फिर विंडचाइम लगानी चाहिए ताकि घर में सकारात्मक ध्वनि का संचार होता रहे। इसके साथ ही सुबह उठकर सारे खिड़की दरवाजे खोल देना चाहिए ताकि घर में सही तरह से सूर्य की रोशनी और स्वच्छ ताजी हवा आ सके। इससे घर के बैक्टिरिया नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for healthy and wealthy life tips for good health
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में कभी भी बीम के नीचे नहीं सोना चाहिए। घर के ब्रह्म स्थान को हमेशा खाली रखना चाहिए, अन्यथा इससे रोग होने की संभावना रहती है। शयन कक्ष में कभी भी शीशे के बिस्तर के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोते समय शरीर का कोई भी अंग शीशे में दिखाई न दे। माना जाता है कि इससे शरीर में रोग लगे रहते हैं। यदि शयनकक्ष में शीशा लगा हुआ है तो रात को सोते समय उस पर मोटा कपड़ा डाल दें।

विज्ञापन
Vastu tips for healthy and wealthy life tips for good health
घर में कपूर जलाकर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में प्रतिदिन नमक मिले पानी से पोंछा लगाना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन घर में सुबह शाम कपूर जलाकर घर के प्रत्येक कमरे में दिखाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है साथ ही हवा में मौजूद सूक्ष्म कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed