फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vastu tips: जानिए कैसा होता है गौमुख मकान, बताया गया है श्रेष्ठ, इसमें रहने वालों को मिलते हैं सभी सुख

Tue, 04 May 2021 05:15 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 04 May 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips for home know the benefits of gomukhi house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण और आकार आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है ताकि घर में रहने वालों का जीवन सुखमय बना रहे। वास्तु शास्त्र में मुख्य रूप से सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के संचार से घर में सुख समृद्धि आती है। इसी तरह से कई आकार के घर होते हैं। जिसमें से वास्तु में गौमुख घर को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। वास्तु के अनुसार गौमुख घर में रहने वालों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। यह घर सुख समृद्धि प्रदान करने वाला रहता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसा होता है गौमुख घर और क्या होते हैं इससे लाभ।

Vastu tips for home know the benefits of gomukhi house
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

गौमुख यानी गाय के समान आकृति वाला। इस तरह के मकान गाय की तरह मुख से गले तक तो पतले होते हैं लेकिन पीछे से चौड़ाई लिए हुए होते हैं। गौमुख मकान में मुख्यद्वार थोड़ा संकरा होता है लेकिन पीछे की ओर से घर चौड़ा होता है। द्वार की ओर से संकरा होने के कारण ऐसा स्थान संरक्षित भवन की श्रेणी में आता है। इसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षा की भावना का अनुभव होता है।

Vastu tips for home know the benefits of gomukhi house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन संचय के लिए गौमुख मकान शुभ

गौमुख मकान को धन संचय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि यहां पर आई वस्तु में स्थायित्व रहता है। गौमुख मकान में किसी प्रकार के अभाव नहीं होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गौमुख भूमि पर केवल रिहायशी मकान ही बनवाना चाहिए। यदि व्यापार आदि के लिए भवन बनवाना हो तो गौमुखी स्थान सही नहीं रहता है क्योंकि व्यापार में आवागमन की आवश्यकता होती है जबकि गौमुखी स्थान पर आई हुई वस्तु ज्यादातर स्थायित्व होती है, जिससे आपका व्यापार प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for home know the benefits of gomukhi house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गौमुख मकान इस दिशा में रहता है शुभ

यदि किसी का गौमुखी भवन उत्तर या फिर पूर्व दिशा में है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में बने हुए मकान में सकारात्मकता का संचार अच्छा रहता है और आंशिक नकारात्मकता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। जो लोग गौमुखी मकान में निवास करते हैं वे धर्म संस्कार और परंपराओं को मानने वाले होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed