फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Broom: भाग्यलक्ष्मी को जगाना चाहते हैं, जानें झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम

Sun, 28 Jul 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Broom Know the direction of the house for keeping the Jhadu to get wealth
झाड़ू से जुड़े वस्तु टिप्स - फोटो : amar ujala
Best Direction To Keep Broom:  घर की साफ-सफाई के लिए हम सभी झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। झाड़ू की मदद से आप अपने घर से नकारात्मक तत्वों को दूर कर सकते हैं, उसे साफ-सुथरा रख सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं। प्रचलित मान्यता में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी शुद्ध स्थान पर निवास करती हैं। वास्तु शास्त्र में घरों में कई नियम होते हैं जो यह तय करते हैं कि कौन सी चीज कहां रखनी चाहिए। जब झाड़ू की बात आती है तो लोग इसे पूरे घर में इस्तेमाल करते हैं या फिर इसे सही जगह पर नहीं रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े वास्तु के नियम। 


Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं इस पौधे को लगाने से भी बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Vastu Tips For Broom Know the direction of the house for keeping the Jhadu to get wealth
झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik
घर के ईशान कोण में झाड़ू न रखें
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को महत्वपूर्ण माना गया है। आपके घर के उत्तर और पूर्व का कोना ईशान कोण कहलाता है। देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का भी केंद्र है। ऐसे में झाड़ू को ईशान कोण में न रखें। इससे आपके घर में वास्तु संबंधी कमियां हो सकती हैं। धन के आगमन में बाधा आती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
Vastu Tips For Broom Know the direction of the house for keeping the Jhadu to get wealth
झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

आग्नेय कोण में न रखें  झाड़ू 
झाड़ू को आग्नेय कोण यानी  दक्षिण पूर्व दिशा में न रखें।  इसका संबंध अग्नि से है। यहां झाड़ू लगाने से नकारात्मक विचार फैल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Broom Know the direction of the house for keeping the Jhadu to get wealth
झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : amar ujala

घर में झाड़ू कहाँ रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर से वायव्य या उत्तर पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। आप चाहें तो वहां पोछा भी रख सकते हैं। इन जगहों पर झाड़ू रखने से आपके भाग्य और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। झाड़ू को हमेशा लेटाकर और छिपाकर रखें।

विज्ञापन
Vastu Tips For Broom Know the direction of the house for keeping the Jhadu to get wealth
झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : amar ujala
  •  अगर आप पूजा घर या किचन में झाड़ू रखते हैं तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदल लेना चाहिए। इन दो जगहों पर भूलकर भी न रखें झाड़ू। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
  • अक्सर झाड़ू टूट जाती है फिर भी लोग उसका भी उपयोग करते हैं।  ऐसी झाड़ू को तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसी झाड़ू वास्तु दोष से निहित होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed