फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips money plant planting crassula plant blessings of Goddess Lakshmi in hindi

Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं इस पौधे को लगाने से भी बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Tue, 23 Jul 2024 06:04 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 23 Jul 2024 06:04 PM IST
सार

Crassula plant:  वास्तु के अनुसार, क्रासुला के पौधे को घर में लगाने मात्र से ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में आइए इस लेख में इस पौधे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
vastu tips money plant planting crassula plant blessings of Goddess Lakshmi in hindi
क्रासुला पौधा - फोटो : iStock

विस्तार

Crassula Money Tree: मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा न केवल घर को सजाता है, बल्कि वास्तु के अनुसार, यह घर में धन-दौलत और समृद्धि भी लाता है। मगर आज हम इसी से मिलती जुलती आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने सुना है। आज हम बात करेंगे क्रासुला पौधे की। इस पौधे की खास बात ये है कि मनी प्लांट के जैसे इसे भी घर में लगाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। क्रासुला को मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट और जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा मोटी, गोल पत्तियों वाला होता है जो धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने मात्र से ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी बहुत कम देखभाल की आवश्यकता होती है। यह पौधा अपने आप में दिखने में काफी अलग और आकर्षक होता है, जिसकी वजह से आपके घर के हॉल की सुंदरता और बढ़ सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में इस पौधे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


बेहद शुभ होता है क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बहुत शुभ और चमत्कारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार क्रासुला का पौधा चुंबक की तरह धन को अपनी ओर खींचता है। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती हैं। साथ ही आय के स्त्रोत के नए रास्ते खुलते हैं। यह माना जाता है कि क्रासुला का पौधा व्यवसाय में वृद्धि और तरक्की लाता है।

विज्ञापन

vastu tips money plant planting crassula plant blessings of Goddess Lakshmi in hindi
क्रासुला पौधा - फोटो : iStock

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है ये पौधा
क्रासुला का पौधा ऑफिस या घर में लगाने मात्र से ही आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बहुत से लोगों को ये शिकायत होती है कि उनके पास पैसा तो खूब आता है मगर पैसा पास में टिकता नहीं है। ऐसे में घर में क्रासुला का पौधा लगाना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

घर में किस जगह लगाएं क्रासुला का पौधा
क्रासुला के पौधे को घर के बरामदे में, डाइनिंग हॉल में, मुख्य गेट पर तथा घर कें आंगन में लगा सकते हैं। कोशिश करें कि इसे घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं। इस पौधे को घर के बेडरूम यानी शयनकक्ष में न लगाएं। ऐसा करने वास्तु दोष लग सकता है, जिसका असर आपके परिवार के सदस्यों पर पड़ सकता है।

ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं
क्रासुला के पौधे को घर में लगाना बहुत आसान होता है। साथ ही इसके रखरखाव में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा सकते हैं, फिर ये अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed