फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: जानिए वास्तु से जुड़े कुछ उपाय जो आपके वैवाहिक जीवन को रखेंगे सुखी

Wed, 21 Jun 2023 10:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in Hindi Know What Mistakes to Avoid for Prosperity
शयन कक्ष वास्तुु
वास्तु शास्त्र ज्योतिष विद्या की ही एक प्रमुख शाखा है और इसका व्यक्ति के जीवन पर विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों का वास्तु ठीक और संतुलित रहता है वहां पर कभी भी दरिद्रता, आर्थिक या मानसिक परेशानियां नहीं रहती है। ऐसे घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। वहीं दूसरी तरफ अगर घर में किसी भी प्रकार का कोई वास्तु दोष होता है वहां पर नकारात्मकता और दरिद्रता का बोलबाला होता है। घर में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होने लगते हैं। अगर घर के बेडरूम में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होता है तो पति-पत्नी के बीच में वैवाहिक जीवन मधुर नहीं रह पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं बेडरूम में वास्तु संबंधित दोष कैसे होते हैं इसके उपाय।
Vastu Tips for Bedroom in Hindi Know What Mistakes to Avoid for Prosperity
शयन कक्ष
1- बेडरूम में नहीं होना चाहिए आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में आईना लगाना वास्तु दोष का कारण माना जाता है। अगर बेडरूम में आइना लगा हुआ है तो वहां पर रहने वाले पति-पत्नी के बीच में अक्सर अनबन होती रहती है। ऐसे में अगर बेडरूम में आइना है तो रात में सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक देना चाहिए। रात में पति-पत्नी का आइने में प्रतिबिंब देखने पर मन में एक दूसरे के प्रति सम्मान की कमी आती है जिससे छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो जाते हैं। अगर संभव हो तो बेडरूम में आइना न रखें। 

Ketu Transit 2023: 18 महीने बाद होने जा रहा केतु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
Vastu Tips for Bedroom in Hindi Know What Mistakes to Avoid for Prosperity
शयन कक्ष वास्तुु
2- बेडरूम में नहीं होनी चाहिए भगवान की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना शुभ नहीं माना जाता है। अक्सर लोग अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीरों को लगा देते हैं। वहीं अगर आपको बेडरूम में भगवान की तस्वीर को लगाना चाहते हैं तो भगवान कृष्ण और राधा रानी की फोटो को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in Hindi Know What Mistakes to Avoid for Prosperity
शयन कक्ष
3- आग्रेय कोण में न रखें कोई भारी चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व की दिशा को आग्रेय कोण कहा जाता है। आग्रेय कोण में कभी भी कोई भारी-भरकम चीज को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं और रिश्तों में तनाव पैदा होता है। 
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom in Hindi Know What Mistakes to Avoid for Prosperity
शयन कक्ष
4- इस दिशा में होना चाहिए बेड
वास्तु के अनुसार अगर बेडरूम में बेड सही दिशा में नहीं रखा होता है तो घर में बहुत जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और जीवन से सुख-समृद्धि दूर हो जाती है। इसकी वजह से अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़े होते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार कमरे में बेड की दिशा दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed