Stairs Vastu tips: सीढ़ियों के नीचे रख दी अगर ये 4 चीजें तो घर में आ सकती है मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीढ़ियों के नीचे शौचालय
ज्यादातर लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनवाते हैं। यह बड़े पैमाने पर वास्तु दोष पैदा करता है। इससे घर के सदस्य रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।
हमें कभी भी सीढ़ियों के नीचे पानी से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए। कई बार इस जगह पर वाशबेसिन बना देते हैं, लेकिन यह एक बहुत बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है। हमें एक्वेरियम जैसी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये भी पानी से जुड़ी होती हैं। सीढ़ियों के नीचे पानी से संबंधित सामान रखने से घर में धन का संचय नहीं होता है। परिश्रम से कमाया हुआ धन व्यर्थ के कार्यों में व्यर्थ जाता है।
सीढ़ियों के नीचे पूजा घर
सीढ़ियों के नीचे पूजा कक्ष बनाना किसी भी तरह से अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे एक प्रमुख वास्तु दोष माना गया है।
सीढ़ियों के नीचे अध्ययन कक्ष
अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बच्चों के पढ़ने की जगह या अपना कार्यस्थल बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप भी पूरे ध्यान से अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे बैठकर कोई भी काम करने से आपको अनगिनत मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहां काम करते वक्त आपका दिमाग अतिरिक्त बोझ महसूस कर सकता है इसलिए सीढ़ियों के नीचे बैठकर काम न करें।