फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Transit 2023: 18 महीने बाद होने जा रहा केतु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Tue, 20 Jun 2023 02:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
ketu transit in kanya after 18 month these zodiac sign will be lucky rashi
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2023

इस वर्ष शनि के राशि परिवर्तन के बाद अब राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि राहु और केतु वक्री चाल से चलते हैं। आज हम आपको केतु ग्रह के राशि परिवर्तन और उसके प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। केतु ग्रह अभी तुला राशि में गोचर हैं और यह अक्तूबर माह में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शनि और राहु के प्रभाव जैसा है केतु का असर होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को कर्म प्रधान ग्रह माना जाता है। यह व्यक्तियों को अच्छे और बुरे दोनों ही तरह फल देता है। दरअसल केतु कुंडली के जिस स्थान पर रहता है उसी भाव के अनुसार ही फल प्रदान करता है। अक्तूबर में केतु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के ऊपर इसका शुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

ketu transit in kanya after 18 month these zodiac sign will be lucky rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का कन्या राशि में वक्री चाल मे गोचर बहुत ही लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। केतु आपके राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके लिए यह समय आपको अचानक धन लाभ  प्रदान करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए केतु का राशि परिवर्तन किसी तरह के वरदान से कम नहीं होगा। आपको नई नौकरी के बहुत अच्छे मौके हासिल होंगे। आपके जीवन में चली आ रही आर्थिक दिक्कतों का अंत होगा और धन में बढ़ोतरी होगी। प्रयास सफल होंगे और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
ketu transit in kanya after 18 month these zodiac sign will be lucky rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा बीतेगा। केतु का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको मनचाहा काम और मनचाहा पैसा दोनों ही हासिल होगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा का सुख आपको प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ketu transit in kanya after 18 month these zodiac sign will be lucky rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपके लिए 18 महीनों के बाद केतु का परिवर्तन खुशियों की सौगात लेकर आने वाला होगा। केतु का गोचर आपके कर्म भाव में होगा। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा हैं या फिर कारोबार में हैं उनके लिए अच्छा सफलता के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं और वैभव में किसी भी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होगी। करियर में आपको नई ऊचांईयों को प्राप्त करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed