वास्तुशास्त्र में न सिर्फ दिशाओं का महत्व होता है, बल्कि घर में कौन सी चीजें होनी चाहिए और कौन सी नहीं होनी चाहिए इस बात का भी काफी महत्व होता है। ऐसे में घर पर कुछ चीजों की अनदेखी करने पर यह आपकी परेशानी को बढ़ा भी सकती है। घर पर वास्तु संबंधी दोष होने पर वहां रहने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 8
wall
- फोटो : social media
घर की दीवारें वास्तु में बहुत ही अहमियत रखती हैं। जिन घरों की दीवारें चटकी हुए या उनका प्लास्टर और रंग रोगन उखड़ा हुआ होता है वहां पर रहने वाले सदस्यों को कई तरह की बीमारियां घेरे रहती है।
किचन में बना पूजा घर वास्तु शास्त्र के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। यह वास्तुदोष का कारण बनता है। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम का अभाव रहता है और धन की कमी बनी रहती है।
घर में कबूतरों का घोंसला का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा घर की दीवारों के कोनों में अगर मधुमक्खी या ततैया घर में छत्ता लगाए तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है।
5 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने देना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे उलझन और परेशानी बढ़ती है।