{"_id":"6ae5aee3a547de5617016f09","slug":"sagittarius-monthly-horoscope-october-2026-dhanu-masik-rashifal-october-monthly-rashifal-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर मासिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा महीना","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
नवंबर मासिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा महीना
Sat, 31 Oct 2026 02:34 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:34 PM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सफलता और सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
विस्तार
धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक आशावादी, ज्ञानप्रिय, उदार और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और जीवन में आगे बढ़ना पसंद होता है। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
धनु राशि (नवंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सफलता और सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। महीने की शुरुआत में परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह सहयोगियों का साथ मिलेगा। पिता का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। दूसरे सप्ताह में आपकी बातचीत करने की कला और व्यवहार कुशलता आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिला सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है। जमीन-जायदाद या कानूनी मामलों में भी कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मकान या भूमि खरीदने-बेचने की योजना पूरी होने के संकेत हैं। महीने के मध्य के कुछ दिनों को छोड़ दें तो व्यापार के लिहाज से पूरा समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों को कोई बड़ा सौदा मिलने से बाजार में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। तीसरे सप्ताह में आर्थिक या व्यावसायिक प्रगति के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार के अन्य सदस्यों का भी साथ मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो महीने के मध्य तक गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। इससे दांपत्य जीवन में दोबारा खुशहाली लौटेगी। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहने के संकेत हैं।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। संपत्ति और कानूनी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।
उपाय
प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं और पूजा के दौरान श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।