फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीरें, घर में बढ़ती है कलह

Wed, 06 Jan 2021 05:37 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 06 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips Do not apply these pictures at home
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर रंग करवाने और सजावट करने के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। वास्तु के अनुसार कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिसके कारण घर में कलह, परिवार के सदस्यों के मन में निराशा और मतभेद उत्पन्न होता है। इसलिए इन तस्वीरों को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी तस्वीरें घर में लगाने से बढ़ती है नकारात्मकता...

Vastu tips Do not apply these pictures at home
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु में महाभारत की तस्वीर लगाने के लिए मना किया जाता है। महाभारत युद्ध में अपनों के साथ ही द्वंद्व और हिंसा दिखाई गई है। माना जाता है कि घर में महाभारत की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के मन में खटास पैदा होती है।

Vastu tips Do not apply these pictures at home
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

वास्तु के अनुसार हिंसा, युद्ध आदि की तस्वीरें घर में नकरात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। इसी प्रकार घर में कभी भी ऐसी तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए, जिसमें कोई कब्र या समाधि नजर आ रही हो। लोग प्यार के प्रतीक के तौर पर घर में ताजमहल की तस्वीर या शो पीस लगाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है। इस तरह की तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्चा का संचार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips Do not apply these pictures at home
sunset

यदि आप अपने घर में सूरज की तस्वीर लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि सूरज उगता हुआ होना चाहिए। घर में कभी डूबते सूरज की फोटो भूलकर नहीं लगानी चाहिए। घर में कभी डूबती हुई नाव, जहाज, बंजर भूमि,आग लगे हुए जंगलों आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीरों को घर में लगाने घर में रहने वाले लोगों के मन में निराशा का भाव उत्पन्न होने लगता है।

विज्ञापन
Vastu tips Do not apply these pictures at home
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अपने घर में कभी जंगली जानवरों की ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, जिसमें वे हिंसात्मक रूप में हो। ये तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। जिससे घर में अशांति और कलह बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed