फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: हर रोज इन कार्यों को करने से नकारात्मकता का होता है नाश, सफलता प्राप्त होने के साथ धन में भी होती है बढ़ोत्तरी

Mon, 04 Jan 2021 05:44 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 04 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips in Hindi to remove negative energy at your home
success

हर स्थान पर दो तरह की ऊर्जाएं होती हैं, सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है तो घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है, लेकिन इसके उलट यदि आपके घर में नकारात्मकता का संचार होने लगे तो पारिवारिक कलह, कार्य क्षेत्र में दिक्कते, धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर की नकारात्मकाता को दूर करना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं किन कार्यों को करने से नकारात्मकता को दूर करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Vastu tips in Hindi to remove negative energy at your home
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया

घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए प्रतिदिन पानी में नमक डालकर पोंछा लगाना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन ऐसा नहीं कर सकते तो हफ्ते में दो दिन तो अवश्य ही करें। पोंछा लगाने के बाद कभी भी पानी को घर में ही न फेंके। पोंछे के पानी को हमेशा घर के बाहर उड़ेलना चाहिए। घर के अंदर पोंछे का पानी उड़ेलने से नकारात्मकता घर में ही रहती है।
 

Vastu tips in Hindi to remove negative energy at your home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी को बहुत ही शुभ माना गया है, इसलिए मांगलिक कार्य में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। वास्तु के अनुसार पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर हर रोज सुबह को उस पानी के छींटे मारने चाहिए। यदि इस कार्य को आप प्रतिदिन नहीं कर सकते हैं तो हर बृहस्पतिवार को अवश्य करना चाहिए। इससे आपका गुरू ग्रह मजबूत होता है। गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है, इसलिए ऐसा करने से घर में शुभता एवं संपन्नता आती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips in Hindi to remove negative energy at your home
कर्पूर
यदि आपको घर में कलह, तनाव आदि की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका कराण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होना हो सकता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन कर्पूर जलाकर अपने पूरे घर के हर एक कोने में दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मकता का संचार होने लगता है। जिससे आपके घर की समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

 
विज्ञापन
Vastu tips in Hindi to remove negative energy at your home
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जब कोई त्योहार होता है तो मुख्य द्वार पर रंगोली अवश्य बनाई जाती है, लेकिन आप हर सुबह एक छोटी सी रंगोली मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। धार्मिक मान्यता कहती है कि जिन घरों में मुख्य द्वार पर रंगोली बनी होती है वहां मां लक्ष्मी अपने शुभ कदमों से आगमन करती हैं। आपके फालतू खर्च कम होते हैं। घर में धन का संचय होने लगता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed