Vastu Tips For Broom : झाड़ू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। घर की साफ-सफाई में इसका उपयोग होता है। घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को लोग भले ही एक सामान्य सी वस्तु मानते हों, लेकिन इसका संबंध आपके सुख और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा भी शास्त्रों में झाड़ू से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई खास बातें बताई गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है। आइए जानते हैं अगर घर में रखी झाड़ू टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
Vastu Tips: भूलकर भी इस दिन न करें नई झाड़ू घर लाने की गलती, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल
घर में कब लाएं नई झाड़ू
नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार अच्छे दिन माने जाते हैं। कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।
इस दिन ना खरीदें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू घर लाने के अशुभ परिणाम होते हैं। इसलिए शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदकर कभी घर ना लाएं।
इन दिनों में न फेंकें पुरानी झाड़ू
गुरूवार, एकादशी, पूर्णिमा, मंगलवार को पुरानी झाड़ू कभी भी घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। मान्यता है यदि आपने इन दिनों में पुरानी झाड़ू फेंक दी तो कंगाली आ सकती है।
घर में इन जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू
- वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता।
- भोजन कक्ष तथा डायनिंग रूम में कभी झाड़ू नहीं रखना चाहिए।
- बेडरूम में भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ता है।
- किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी आती है।