Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में न सिर्फ दिशाओं के आधार पर कार्य किया जाता है बल्कि पेड़-पौधों का भी इसमें बड़ा महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसे पौधों के बारे बताया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। जैसा कि इस पौधे के नाम से ही समझ आता है, इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, ये पौधा तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाता है। मान्यता है कि यदि वास्तु के नियमों का पालन करके मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती। वैसे तो घर में मनीप्लांट रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए भी इस पौधे को लगाया जाता है। लेकिन घर में मनीप्लांट रखने से पहले कुछ बातों का जान लेना जरूरी होता है। मनीप्लांट का पौधा घर में लगाने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं क्या हैं वो सावधानियां।
Money Plant Vastu: भूलकर भी न करें मनीप्लांट से जुड़ी ये गलतियां, अन्यथा हो जाएंगे कंगाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन