{"_id":"5f9671ae9412e40c6d52226c","slug":"vastu-rules-for-correct-direction-of-broom-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या हैं झाड़ू से जुड़े नियम, इस दिशा में झाड़ू रखने से उठाना पड़ सकता है नुकसान","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
जानिए क्या हैं झाड़ू से जुड़े नियम, इस दिशा में झाड़ू रखने से उठाना पड़ सकता है नुकसान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
broom vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झाड़ू को घर में साफ-सफाई करने के लिए उपयोग किया जाता है और जहां पर साफ-सफाई रहती है, वहीं मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए सही दिशा और कुछ नियम बताए गए हैं। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए और सही से उसका रख-रखाव न किया जाए, तो आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जानिए झाड़ू रखने के वास्तु नियम...
2 of 6
broom vastu tips
वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सही रहता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। लेकिन उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आपको नुकसान हो सकता है।
3 of 6
broom vastu tips
वास्तु के अनुसार झाड़ू के कभी ऐसे स्थान पर न रखे जहां पर सबकी नजर पड़ती हो। इसलिए कभी भी खुले स्थान पर झाड़ू ने रखें। इससे आपके घर में धन की आवक सुचारु रुप से नहीं होती है। झाड़ू के ऐसे स्थान पर कभी नहीं रखना चाहिए, जहां पर उसमें पैर आदि लगने की संभावना हो। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए उसपर पैर लगने से लक्ष्मी जी का अपमान होता है। जिससे आपके घर में धन संबंधित दिक्कते आने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूर्यास्त के बाद कभी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने के लिए मना करते हैं। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
टूटी हुआ झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : file photo
वास्तु में हमेशा टूटी हुई चीजों को घर में रखने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। इसी तरह से टूटी हुआ झाड़ू का प्रयोग करना भी शुभ नहीं रहता है। इसलिए झाड़ू के टूट जाने पर तुरंत नई झाड़ू लेकर आना चाहिए। शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।