फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ

Tue, 14 Feb 2023 09:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 14 Feb 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Don’t Give These Gifts to Partner on Valentine Day Its Inauspicious News in Hindi
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ - फोटो : अमर उजाला

Valentine Day 2023 Gift Ideas: वैलेंटाइन का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े सालभर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन डे पर लोग दिल की बात जुबां पर ले आते हैं और अपने मोहब्बत का इजहार करते हैं। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करना चाहता है। वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर उपहार भी देते हैं, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसे तोहफे का चुनाव कर बैठते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं माने जाते हैं। ऐसे उपहार रिश्ते में मिठास की बजाय कड़वाहट ला सकते हैं। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर यदि आप भी अपने पार्टनर को कुछ तोहफा देना चाह रहे हैं तो सबसे पहले वास्तु के नियमों को भी जान लीजिए। चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किस तरह के गिफ्ट  पार्टनर को नहीं देना चाहिए...



Valentine Day 2023: करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय

Valentine Day 2023 Don’t Give These Gifts to Partner on Valentine Day Its Inauspicious News in Hindi
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ - फोटो : Istock

रुमाल और पेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार रुमाल और पेन उपहार में नहीं करना चाहिए। इससे लेने और देने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि यदि आप अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देते हैं तो आपको अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही रिश्तों में भी कड़वाहट बनी रहती है।

Valentine Day 2023 Don’t Give These Gifts to Partner on Valentine Day Its Inauspicious News in Hindi
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ - फोटो : istock

काले कपड़े गिफ्ट न करें
हिंदू धर्म में काला रंग को अशुभ माना गया है, इसलिए कभी भी किसी को गिफ्ट में काले कपड़े नहीं देने चाहिए। अगर किसी ने आपको इस रंग के कपड़े उपहार में दिए हैं तो इस वजह से आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। भविष्य में आपको दुख या कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

Shaligram Bhagwan: कौन हैं शालिग्राम, क्यों की जाती है इनकी पूजा? जानिए इन्हें घर में रखने के 7 लाभ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Don’t Give These Gifts to Partner on Valentine Day Its Inauspicious News in Hindi
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ - फोटो : Twitter @nicekicks

जूते
भूल से पार्टनर को जूते गिफ्ट में न दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि जूते जुदाई का प्रतीक होते हैं। ऐसे में जूते उपहार में देने से आपको जुदाई का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Don’t Give These Gifts to Partner on Valentine Day Its Inauspicious News in Hindi
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ - फोटो : amar ujala

घड़ी गिफ्ट न करें
अक्सर लोग उपहार में घड़ी देना एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक घड़ी को गिफ्ट करना अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की तरक्की रुक जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed