फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय

Tue, 14 Feb 2023 09:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 14 Feb 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Love Marriage Upay Follow These Astro Tips for Happy Married Life and Prem Vivah
करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : अमर उजाला

Jyotish Upay For Love Marriage : आज के समय में ज्यादातर लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा होता है, यहां तक कि दोनों के परिवार वाले भी राजी होते हैं, फिर भी शादी तक बात नहीं पहुंच पाती है। बार-बार शादी के बीच कोई न कोई समस्या आ ही जाती है। यदि आप भी प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन शादी की बात नहीं बन पा रही है तो आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय सुझाए गए हैं, जो आपके प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल कहा जाता है कि कई बार ग्रह कमजोर होते हैं या नीच स्थिति में होते हैं तो उस दशा में प्रेम विवाह का योग नहीं बन पाता है। ऐसे में आप ग्रहों से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से प्रेम विवाह के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं प्रेम विवाह के ज्योतिष उपाय...  

Valentine Day 2023 Love Marriage Upay Follow These Astro Tips for Happy Married Life and Prem Vivah
करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : Istock

प्रेम विवाह की रुकावट को दूर करने के लिए उपाय 
यदि आपके प्रेम विवाह में रुकावटें आ रही हैं तो उसे दूर करने के लिए आप शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले गुरुवार को विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की पूजा करें।  साथ ही उनकी तस्वीर के सामने स्फटिक की माला से ’ॐ लक्ष्मी नारायण नमः’ मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को तीन माह तक करने से प्रेम विवाह की रुकावटें दूर होने लगती हैं।

Valentine Day 2023 Love Marriage Upay Follow These Astro Tips for Happy Married Life and Prem Vivah
करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : pixabay

धारण करें ये रत्न 
ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बेहद चमत्कारी माना गया है। ऐसे में यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन कोई न कोई समस्या आ रही है तो किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह लेकर हीरा या ओपल रत्न धारण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Love Marriage Upay Follow These Astro Tips for Happy Married Life and Prem Vivah
करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : फाइल फोटो

जल्द प्रेम विवाह करने के लिए 
प्रेम विवाह के लिए तीन माह तक लगातार हार गुरुवार को किसी भी मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं। इसके बाद उस भोग को लोगों में भी बांटें। मान्यता है कि इससे जल्द ही प्रेम विवाह के योग बनेंगे।  

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Love Marriage Upay Follow These Astro Tips for Happy Married Life and Prem Vivah
करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय - फोटो : iStock

चंद्रमा को करें मजबूत 
ज्योतिष जानकारों के अनुसार प्रेम विवाह के लिए चंद्रमा का प्रबल होना जरूरी होता है। ऐसे में हर सोमवार और पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करें। फिर चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम: का जाप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed