फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips: मुख्य द्वार के सामने नहीं होनी चाहिए ये चीजें, कर देती हैं कंगाल

Mon, 17 May 2021 06:05 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 17 May 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
These things should never be in front of the house They can cause poverty
वास्तुु

वास्तु शास्त्र भारत की प्राचीन विधाओं में से एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति के जीवन को सुगम और खुशहाल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में न केवल भवन निर्माण से संबंधित नियम बताए गए हैं बल्कि छोटी से छोटी चीज को किस स्थान पर रखना उचित रहता है यह भी बताया गया है। यदि घर में चीजों को सही स्थान पर न रखा जाए तो भी आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं, इसलिए हर चीज उसके सही स्थान पर होना आवश्यक होता है। घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। घर में ऊर्जाओं के प्रवेश का प्रमुख केन्द्र मुख्य द्वार ही होता है। वास्तु के अनुसार यदि मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए दरवाजे के सामने ये चीजें नहीं होना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर के आगे रखने से वास्तु दोष होता है।

These things should never be in front of the house They can cause poverty
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर के सामने कूड़ा-करकट या फिर गंदा पानी नहीं होना चाहिए। कुछ लोग कूड़ेदान को द्वार के पास ही रख देते हैं। यह वास्तु के हिसाब से सही नहीं रहता है। घर और द्वार के आसपास गंदगी रहने से आपके स्वास्थ्य पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है साथ ही आपको मान सम्मान और धन की हानि भी होती है। आपको कर्ज का सामना करना पड़ता है।

 

These things should never be in front of the house They can cause poverty
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

वास्तु के अनुसार द्वार के सामने कभी भी घर के बाहर पत्थर जमा नहीं होने देना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आती हैं। यदि घर के सामने कोई काम है तो काम हो जाने के बाद पत्थरों को तुरंत ही वहां से हटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things should never be in front of the house They can cause poverty
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

घर के बाहर बिजली के खंभे होना जोखिम भरा तो होता ही है साथ वास्तु में भी इसे सही नहीं माना जाता है। यदि घर के सामने से बिजली का खंभा हो और कई बिजली के उलझे हुए तार जा रहे हो तो यह आपके जीवन में उलझनों को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
These things should never be in front of the house They can cause poverty
मुख्य द्वार वास्तु - फोटो : pinterest

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर के मुख्य द्वार की दहलीज से लगी हुई सड़क यदि ऊंची हो तो यह सही नहीं माना जाता है। इससे घर में रहने वाले लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव बना रहता है। जीवन में परेशानियां लगी रहती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed