{"_id":"608966758ebc3e8da825a73b","slug":"take-these-measures-to-remove-negative-energy-and-get-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नियमित रूप से करें ये कार्य, कभी नहीं होगी रूपए-पैसों की किल्लत","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
नियमित रूप से करें ये कार्य, कभी नहीं होगी रूपए-पैसों की किल्लत
जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान के लिए तो धन की आवश्यकता होती ही है साथ ही में रहन-सहन के स्तर को ऊपर उठाने हर छोटी जरूरत और इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी धन की आवश्यकता होती है। आज के भौतिक वादी युग में तो धन और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। धन की किल्लत व्यक्ति को मानसिक रूप में बहुत ज्यादा परेशान कर देती है। हर लोग धन कमाने के लिए दिन रात मेहनत में लगे रहते हैं लेकिन फिर भी कई बार धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। कुछ कार्य ऐसे भी बताए गए हैं जिन्हें यदि नियमित रूप से किया जाए तो धन की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।
2 of 5
साफ-सफाई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में नकाराकत्मक ऊर्जा के प्रवाह होने से पारिवारिक और आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। अपने घर में नियमित रूप से पानी में समुद्री नमक डालकर पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
3 of 5
लक्ष्मी सूक्त या श्री सूक्त का पाठ करें (सांकेतिक तस्वीर)
मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन श्रीसुक्त अथवा लक्ष्मीसुक्त का पाठ होता है वहां पर मां लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं। यदि प्रतिदिन पाठ करने में सक्षम न हो तो प्रत्येक शुक्रवार को अवश्य करना चाहिए और सपरिवार मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए इससे आपके घर में रूपए-पैसों की किल्लत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बृहस्पतिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं
प्रत्येक गुरूवार को पीपल की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा हर शनिवार को जल में गुड़ और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए इससे आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उपले को जलाकर उसकी अंगार पर लोभान रखकर उसका धुआं पूरे घर में दिखाना चाहिए। यह कार्य हर पंद्रह दिन के अंतराल पर करना चाहिए। इससे आपके घर से नकारात्क शक्तियां दूर होती हैं और नजरदोष से भी बचाव रहता है। जिससे आपकी पारिवारिक और आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।