वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे घर में हमेशा गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है, परिवार वालों की सेहत खराब रहती है और घर में कंगाली छाई रहती है। इसलिए घर के वास्तु दोष को ठीक करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो आपके घर के वास्तु दोष को दूर करने में बेहद कारगर है। इसे आपको अपने घर में जरूर रखना चाहिए।
2 of 6
वास्तु शास्त्र में शंख के फायदे
- फोटो : Pixabay
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है, साथ ही धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है, तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है और घर में खुशहाली आती है।
3 of 6
वास्तु शास्त्र में शंख के फायदे
- फोटो : social media
शंखनाद करने से इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती हैं वहां तक की वायु शुद्ध और उर्जावान हो जाती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार सोयी हुई भूमि भी नियमित शंखनाद से जाग उठती है। भूमि के जागृत होने से रोग-शोक और कष्टों में कमी आती है तथा परिवार के सदस्य सुख-समृद्धि की ओर बढते रहते हैं।
4 of 6
वास्तु शास्त्र में शंख के फायदे
- फोटो : social media
जहाँ पर शंख रहता है, वहां भगवान श्री हरि, भगवती लक्ष्मी सहित सदा निवास करते हैं। अमंगल दूर से ही भाग जाता है। वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
5 of 6
वास्तु शास्त्र में शंख के फायदे
- फोटो : सोशल मीडिया
शंख की ध्वनि आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न होती है। विजय का प्रतीक माने जाने वाले शंख से कोई भी धार्मिक अनुष्ठान के आरम्भ में शंख ध्वनि की जाती है। इसकी ध्वनि जहाँ तक पहुँचती है, सभी प्रकार की नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही वहां तक के वातावरण में रहने वाले सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं,ऐसा शोधों से भी स्पष्ट हुआ है।